कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा पराली के उचित प्रबंधन के लिए खेत दिवस का आयोजन किया

by

गढ़शंकर के मेहताबपुर व माहिलपुर के भारटा-गनेशपुर में किया गया आयोजन।
गढ़शंकर – कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर द्वारा गढ़शंकर ब्लाक गढ़शंकर के गांव मेहताबपुर व माहिलपुर के भारटा-गनेशपुर में पराली को आग न लगाकर खेतों में ही उचित प्रबंधन के लिए खेत दिवस का आयोजन कर किसानों को जागरूक किया गया। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल के डिप्टी डायरेक्टर ट्रेनिंग डॉ मनिंदर सिंह बोंस ने कहा कि पराली को आग न लगाकर उसे उपलब्ध तकनीक म मशीनरी की सहायता से खेतों में ही प्रबंधन किया जाए ताकि वातावरण को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने किसानों को इस कार्य के लिए उपलब्ध मशीनरी व तकनीक को इस्तेमाल की जानकारी दी और कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी अभियान को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा अडॉप्ट किये गए गांवो में पराली के प्रबंधन के लिए उपलब्ध मशीनरी से संबंधित प्रदर्शनीया लगाकर किसानों को जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसानों को गेहूं की देखभाल व उनमे लगने वाली बीमारियों के रोकथाम की जानकारी दी जाती है। गढ़शंकर ब्लाक के कृषि विकास अधिकारी डॉ सुभाष चंद्र ने विभाग द्वारा किसान भलाई योजनाओं की जानकारी दी व इस बात पर जोर दिया किसान मशीनरी को मिल बांटकर इस्तेमाल करें। इंज अजैब सिंह, सहायक प्रो ने पराली प्रबंधन के लिए उपलब्ध मशीनरी की तकनीक, पराली को बॉयो गैस, पशु आहार, मशरूम उत्पादन व ऊर्जा में इस्तेमाल की जानकारी दी। डॉ कंवरपाल सिंह सहायक प्रो पशु विज्ञान ने दुग्ध उत्पादकों को पशुओं में आने वाली बीमारियों व उनके बचाव की जानकारी दी। इस आयोजन में किसान भलाई विभाग से कुलविंदर साहनी ब्लाक तकनोलॉजी मैनेजर व आत्मा से बहादुर सिंह खेतीबाड़ी सहायक इंस्पेक्टर भी उपस्थित थे। गांव मेहताबपुर से बहादुर सिंह, दीदार सिंह, सेक्टरी सतविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, सोहन सिंह, शिंगारा सिंह व जोगा सिंह भी उपस्थित थे। कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवल द्वारा माहिलपुर ब्लाक के अडॉप्ट गांव भारटा-गनेशपुर में लगाये खेत दिवस के अवसर पर भी किसानों को पराली प्रबंधन के लिए जोर दिया गया। डॉ मनिंदर सिंह बोंस ने किसानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने विज्ञान केंद्र के दिशा निर्देश को अपनाते हुए पराली को आग न लगाकर खेतों में प्रबंध किया है जो प्रशंशनीय है। इस दौरान डॉ बलविंदर सिंह प्रोजेक्ट अधिकारी सेंटर फॉर एक्सीलेंस नींबू जाती खनोडा ने बागवानी संबंधी चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। इस मोके पर डॉ हरप्रीत सिंह खेतीबाड़ी अफसर माहिलपुर, मैडम सुनीता प्रोग्राम सहयोगी कृषि विज्ञान केंद्र ने मिट्टी जांच के लिए नमूने लेने की जानकारी दी। इस दौरान किसान परमजीत सिंह, सेवा सिंह, सुखबीर सिंह, जगजीत सिंह, संजीव कुमार, सुखविंदर सिंह सहित भारी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभाग द्वारा किसानों को बीज किट भी दी गई।
फ़ोटो:
पराली प्रबंधन की जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ मनिंदर सिंह बोंस व किसान।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

MLA Dr. Ishank Kumar Facilitates

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb 5 :Chabbewal MLA Dr. Ishank Kumar informed that under Project Roshani, a nationwide paediatric eye-care initiative being implemented under AIIMS, New Delhi, free eye check-up camps were organised for students in the...
article-image
पंजाब

डीटीएफ द्वारा 16 नवंबर की चब्बेवाल रैली की तैयारियों के लिए लामबंदी जारी– सीईपी के नाम पर स्कूलों में डर का माहौल पैदा करने की निंदा

गढ़शंकर, 13 नवम्बर: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब ने राज्य सरकार पर शिक्षकों के मुद्दों को हल न करने, लोगों के खिलाफ नई शिक्षा नीति लागू करने, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल रखने...
article-image
पंजाब

पीएचजी जवान की मौत मामले में 5 निहंगों को नामजद करते हुए 35-40 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज, 5 गिरफ्तार – मजीठिया ने आरोप लगाया कि बिना मुख्यमंत्री के आदेश के पुलिस गुरुघर में घुसकर गोली चलाने जैसा बढ़ा कदम नहीं उठा सकती

कपूरथला : दो गुटों के निहंगों द्वारा सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर कब्जे को लेकर मामला गरमाया हुआ था। गुरुवार सुबह जब पुलिस गुरुद्वारा परिसर में दाखिल होने लगी तो...
article-image
दिल्ली , पंजाब

राजनीतिक लाभ के लिए पंजाब को आर्थिक कंगाली की ओर धकेल रही है आप : तरुण चुघ

नई दिल्ली, 10 जून । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने मंगलवार को भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आआपा) की सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ...
Translate »
error: Content is protected !!