कृषि विभाग के द्वारा स्यांजी कोठी में किसान गोष्ठी का आयोजन : 110 स्थानीय किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व के बारे में अवगत करवाया

by
गोहर, 04 मार्च :   ग्राम पंचायत स्याजी कोठी मे कृषि विभाग विकासखंड धनोटू के द्वारा प्राकृतिक खेती पर एकदिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे 105 से 110 लोगो ने भाग लिया उपस्थित सभी किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में बताते हुए विभाग की अधिकारियों के द्वारा किसानों को जीवामृत,बीजामृत और घनजीवामृत के बनाने की विधि और उसके उपयोग करने की विधि के बारे में अवगत कराया गया वह उन्हें बताया गया कि यह शून्य बजट की कृषि है क्योंकि इसमें किसानों को फसल उत्पादन के लिए उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर खर्च करने की आवश्यकता नहीं होती शून्य बजट प्राकृतिक कृषि का उद्देश्य रासायनिक कीटनाशकों के उपयोग ना करना और जैविक कीटनाशकों का बढ़ावा देना है किसानों को फसल संरक्षण के लिए गोबर, पौधों एवं मानव के अवशिष्ट ,केंचुआ एवं जैविक उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी गई उन्हें बताया गया कि इस प्रणाली से न केवल मिट्टी के अपरदन की रक्षा होती है बल्कि मिट्टी की उर्वरता में भी वृद्धि होती है और साथ ही किसानों को फसल लागत में भी कमी आती है और उनकी आय में भी वृद्धि होती है
सभी उपस्थित सभी किसानों को विभाग के द्वारा फ्रासवीन ,करेला,भिण्डी, करेला तथा खीरे के बीज भी बांटे गए ।
इस गोष्ठी में खण्ड तकनीकी अधिकारी नरेन्द्र कुमार, सहायक तकनीकी अधिकारी सौरभ वालिया, मास्टर टैनर सरवण, रोशन लाल, नन्द लाल, ग्राम पंचायत स्यांजी कोठी के उपप्रधान खेमू चन्द शामिल वह स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजभवन – किसी के चुनावी वादे पूरे करने के लिए नहीं : मंत्री को राज्यपाल ने दिया दो टूक जवाब- मंत्री ने राज्यपाल को लेकर कही थी ये बात जानिए….

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में इस समय कांग्रेस सरकार और राज्यपाल के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी जहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित – युवा अपने मताधिकार के महत्व को समझें : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने भावी मतदाताओं को भेंट किए फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र एएम नाथ। चंबा :  15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली विस क्षेत्र में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत निकाली जागरूकता रैलियां

ऊना, 1 अक्तूबर: स्वास्थ्य खंड हरोली में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी हरोली डाॅ संजय मनकोटिया ने पीएचसी पालकवाह से जागरूकता रैली को हरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का हिंदू विरोधी कारनामा, धार्मिक यात्रा पर लगाया शुल्क : जयराम ठाकुर

अपने इष्ट देव के पास जाने के लिए अब हिंदुओं को देना पड़ रहा है शुल्क औरंगजेब के बाद धर्म कर्म में शुल्क लगाने वाले मुख्यमंत्री बने सुक्खू एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी...
Translate »
error: Content is protected !!