कृषि विभाग ने पंडोगा में कृषकों को दी योजनाओं की जानकारी

by
ऊना : हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत गांव पंडोगा में आज कृषि विभाग द्वारा किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हिमाचल उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने लगभग 500 किसानों को 12 सब्जियों के निशुल्क बीज व न्यूट्रीऐंट किटें वितरित की। जिनमें गर्मियों में बोई जाने वाली सब्जियों जैसे करेला, कद्दू, भिंडी, लॉकी इत्यादि के बीज शामिल हैं।
प्रो. राम कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए तीन कृषि कानूनों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि इन कानूनों से किसानों को लाभ मिलेगा। इससे किसान पूरे देश में कहीं भी अपनी फसल को बेच सकेंगे। उन्होंने बताया कि कुछ लोग किसानों को भड़का रहे हैं कि सरकार फसल पर एमएसपी हटा देगी, किसानों की जमीनें कंपनियां हड़प लेंगी। उन्होंने बताया कि नये कानूनों में एमएसपी पहले की तरह ही रहेगा और किसान की जमीन किसान के पास ही रहेगी।
प्रो. राम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुना करना चाहते हैं ताकि उनकी आर्थिकी सुदृढ़ हो। उन्होंने बताया कि नये कृषि विधेयक लागू होते हैं तो किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भारत का किसान आत्मनिर्भर बनेगा। राम कुमार ने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषि विभाग की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें ताकि हर किसान तक सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पहुंच सके और किसान इनका लाभ उठा सके।
शिविर में कृषि उपनिदेशक डाॅ अतुल डोगरा ने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी साथ ही जिला कृषि अधिकारी डाॅ संतोष शर्मा ने किसानों से इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विषयवाद विशेषज्ञ डाॅ लेखराज संधू, खंड परियोजना प्रबंधक जायका डाॅ वीरेंद्र बग्गा, कृषि विकास अधिकारी सौरभ शर्मा, पंडोगा के प्रधान गुलबिंद्र सिंह गोल्डी, किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सतीश ठाकुर, आत्मा प्रोजेक्ट के चेयरमेन एवं पंचायत प्रधान लोअर बढेड़ा लवली, पंचायत प्रधान भैणी खड्ड अश्वनी सोंखला, पूर्व प्रधान भदसाली जसबिंद्र गोगा, रक्षा देवी सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिर्फ एक फाइल को छोड़कर.. सभी पर साइन कर पाएंगे मुख्यमंत्री केजरीवाल : सिंघवी ने यूं समझाईं कोर्ट की शर्तें

दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आबकारी नीति मामले में उन्हें जमानत दे दी है. उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी के सलिहार में हुआ 75वें वन महोत्सव का आगाज : पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी : संजय रतन

एएम नाथ। ज्वालामुखी / धर्मशाला, 7 अगस्त। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के सलिहार में आज बुधवार को विधायक संजय रतन की अध्यक्षता में 75वें वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संजय रतन ने इस...
हिमाचल प्रदेश

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल व्यक्तित्व विकास तथा नशा मुक्त समाज बारे उपायुक्त ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एएम नाथ। चम्बा :  युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी में 42 नए मतदाताओं का पंजीकरण : एसडीएम संजय स्वरूप की अध्यक्षता में लगाया गया विशेष नामांकन शिविर

भोरंज 07 दिसंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर किए जा रहे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तहत वीरवार को कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी...
Translate »
error: Content is protected !!