कृष्णगढ़ के संजय मार्ग की हालत खस्ता : लोगों ने उठाई मुरम्मत करने की माँग

by

पट्टा मेहलोग, 10 जून (तारा) :  विकास खंड पट्टा की कृष्णगढ़ पंचायत के मध्य से गुजरने वाले संजय मार्ग की टायरिंग जगह जगह से उखड़ चुकी है इससे यह मार्ग गढ्डों में तब्दील हो गया है । जिसकी वजह से वाहन चालकों व पैदल चलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि इस मार्ग पर यूको बैंक, उचित मूल्य की दुकान, कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय, लोक मित्र केंद्र, भू सरंक्षण अधिकारी कार्यालय, कनिष्ठ अभियंता विद्युत विभाग, खण्ड प्राथमिक शिक्षाधिकारी कार्यालय, पशुचिकित्सालय व एक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्थित है । वहीं कृष्णगढ़ पँचायत के गांव कुटाडी, बाग, सौल,हाड़ा,हनेच,नेरी,बिंदी, कुफराली के सैंकड़ों लोगों के इलावा अन्य लोग भी नित्य इस मार्ग से चलते है लेकिन इसकी हालत ठीक न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।
इस सम्पर्क मार्ग में कई स्थानों पर पानी की निकासी के लिए नालियां,उचित सलोप व पानी की क्रासिंग के लिए पुलियां न होने से सड़क पर पानी भर जाता है सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों से वाहन चलाने में दिक्कतें आ रही है व हमेशा किसी अनहोनी का भय बना रहता है । पँचायत के प्रधान पुष्पेंद्र कुमार, उप प्रधान, नरेंद्र कुमार बबलू के इलावा हरिदत्त फौजी,रमेश कुमार,प्रेमराज, मनसा राम रनौत, संदीप तंवर, जीतराम, विनोद कुमार,सुरेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने विभाग से इस मार्ग को दुरुस्त करने की गुहार लगाई है।

उधर लोक निर्माण विभाग कसौली के अधिशासी अभियंता गुरविंदर राणा ने कहा कि इस मार्ग पर इंटरलॉक टाइल्स लगवाने हेतु प्राक्कलन बना कर विभाग के आला अधिकारियों को स्वीकृति हेतु भेजा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेतृत्व किसी पद से नहीं, साथियों के विश्वास से जन्म लेता : डॉ. हँस राज

चुराह की हर मातृ-शक्ति, हर परिवार और हर युवा के लिए जो आवश्यक है, वही हमारी प्राथमिकता : डॉ. हँस राज एएम नाथ। चम्बा :  नेतृत्व किसी पद से नहीं, साथियों के विश्वास से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली रवाना : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रदेश चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला : विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रदेश चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना हो गए हैं। ये दोनों अलग-अलग दिल्ली गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला के रोहडू में मर्डर : आपसी झगड़े में नेपाली ने उत्तराखंड के कमल को तेजधार हथियार से मार डाला

एएम नाथ। शिमला : शिमला के रोहडू में आपसी झगड़े में नेपाली ने दूसरे को मौत के घाट उतार दिया। तेजदार हथियार से हत्या करने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच में...
हिमाचल प्रदेश

पट्टा ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया पूरी : पंचायती राज में विभिन्न पदों के लिए 552 प्रत्याशियों ने जताई दावेदारी

पट्टा मेहलोग 11 मई, (तारा) : विकास खंड पट्टा की विभिन्न पंचायतों में नामांकन के आखिरी दिन अनेक भावी उम्मीदवारों ने दलबल के साथ अपने नामांकन दाखिल किए। चुनाव अधिकारी पट्टा ब्लॉक कुलदीप सिंह ने...
Translate »
error: Content is protected !!