केंद्र की भाजपा सरकार अव तक की सबसे जालिम सरकार, मानव अधिकारों की जमकर धज्जियां उड़ा रही: दीप सिद्धू

by

गढ़शंकर: भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार अव तक की सबसे जालिम सरकार है और मानव अधिकारों की जमकर धज्जियां उड़ा रही है। यह शब्द किसानी संघर्ष से जुड़े फिल्मी अदाकार व चर्चित चिहरे दीप सिद्धू ने पत्रकारों से बातचीत दौरान कहे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह तानाशाह है और जनता को हर वर्ग को दबाने में लगे है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को युवाओं को किसानों ने दिल्ली बार्डरों पर पहुंचाया। उन्होंने कहा कि बर्जुगों में 80 व 90 वें दहाके वाला डर बना हुया है। लेकिन युवाओं के मन में कोई डर नहीं है।
युवाओं ने इसी के चलते किसान संघर्ष की रूप रेखा ही बदल दी और संघर्ष को चर्म पर पहुंचा दिया। इससे पहले गांव चक्कगुरू के गुरूदुारा साहिब में घल्लूघारा सप्ताह पर आयोजित समागम में लोगो की इकत्रता को संबोधित करते हुए दीप सिद्धू ने कहा कि जरनैल सिंह भिंडरावाला की सोच दूर अंदेशी थी और बढ़ीया नेतृत्व दिया था। उन्होंने कहा कि किसी भी संघर्ष को जीतने के लिए लीडरशिप दूरदर्शी होनी चाहिए। विना दूरदर्शी सोच के किसी भी संघर्ष को जीतना मुशकिल हो जाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा के लिए सरकारे जिम्मेवार होती है। उन्होंने 26 जनवरी को लाल किले पर हुई घटना के लिए भी सीधे तौर पर केंद्र की भाजपा सरकार को जिम्मेवार ठहराया और सरकार ने ऐसा माहौल बनाया कि पंथ प्रकट हो गया। लेकिन किसान लीडर उस पंथ को सही सेध नही दे सकी। अगर अव भी युवा शक्ति व बर्जुग मिलकर चले तो सरकार इनके आगे नहीं टिक सकती। क्योंकि सरकार जितनी ताकतवार होती है उतनी ही कमजोर भी होती है। सरकारे छुपवे ऐजंडे तहत छुपे तरीके से हमले करती है और स्वंय रक्षा के लिए खड़े लोगो को मौत के घाट उतारने तक जाती है। उन्होंने कहा कि किसान संघर्ष हम सभी के लिए जरूरी है। क्योंकि इससे ही हमारा असित्तव जुड़ा है। जमीन वचेगी तो ही हमारा सभ्याचार वचेगा। उन्होंने कहा कि किसानी संघर्ष गुरू अरजुन देव जी से प्रेरित है जो शांति पूर्वक चल रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द का किया दौरा

गढ़शंकर, 23 अगस्त : जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर की और से चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट श्री राज पाल रावल ने सरकारी हाई स्कूल सेला खुर्द का दौरा किया। इस अवसर पर मुख्याध्यापक संदीप बड़ेसरों...
article-image
पंजाब

साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूकता समय की मांग : पूर्व सांसद खन्ना

जनता को साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूक करने हेतु खन्ना ने भाजपा कार्यकर्ताओं की आयोजित की बैठक होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता को साइबर क्राइम के...
article-image
पंजाब

कटारूचक्क की विवादित वीडियो से जुड़े मामले की जांच के लिए SIT का गठन : SIT के इंचार्ज बॉर्डर रेंज के DIG नरेंद्र भार्गव, गुरदासपुर के SSP दयामा हरीश कुमार और पठानकोट के SSP हरकमल प्रीत सिंह खख इस

पंजाब सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर लालचंद कटारूचक्क की विवादित वीडियो से जुड़े मामले की जांच के लिए पंजाब सरकार ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन कर दिया है। गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित और SC/ST...
article-image
पंजाब , हरियाणा

शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य बने पवन दीवान 

लुधियाना: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पंजाब दीर्घ औद्योगिक विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान को शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, चंडीगढ़ की एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!