केंद्र में भाजपा सरकार सांप्रदायिक कॉरपोरेट गठबंधन वाली सरकार : सुखविंदर सिंह सेखों

by

गढ़शंकर। सीपीआईएम की जिला कमेटी की बैठक सुभाष मट्टू की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर पार्टी के राज्य सचिव सुखविंदर सिंह सेखों विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार सांप्रदायिक कॉरपोरेट गठबंधन वाली है । देश में संविधान, लोकतंत्र ,अल्पसंख्यकों पर हमला किया जा रहा है और देश की एकता और अखंडता को कमजोर किया जा रहा है।
हमारा देश धर्म और बिभिन्न भाषाओं का देश है, इससे पंजाब सरकार को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हो गई है। पंजाब कर्ज में फंस गया है। इस दौरान पार्टी के राज्य सचिवालय सदस्य गुरनेक भज्जल,राज्य समिति सदस्य दर्शन मट्टू गुरमेश सिंह, महेंद्र कुमार बडोयान जिला समिति सदस्य , अच्छर सिंह , नीलम बडोयान , मंजीत कौर, आसा नंद , रघवीर सिंह ,यशपाल, बलविंदर सिंह, प्रेम लता, हरबंस धूत, रंजीत चौहान, सुरिंदर चुंबर, मौजूद रहे। इस दौरान जिला सचिवालय के लिए गुरनेक सिंह भज्जल,महिंदर कुमार बडोयान, बलविंदर सिंह, रणजीत सिंह, सुभाष मट्टू और आसा नंद चुने गए। 9 जनवरी को मोगा में होने वाली महा पंचायत में और अधिक सदस्यों को लेने का निर्णय लिया गया और उप-समितियों का गठन किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में फिर बजा चुनावी बिगुल : अमृतसर, जालंधर, लुधियाना समेत 45 नगर परिषदों का होगा चुनाव

पंचायत और चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के बाद अब नगर निगम और नगर परिषद चुनाव का बिगुल बज गया है।  चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी कर ली है. ऐसे में सर्दी में भी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जघन्य हत्याकांड : बेटे ने अपने सोते हुए पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी

रेवाड़ी ( हरियाणा) : जमीन बेच देने से नाराज चल रहे इकलौते बेटे ने सोमवार रात में अपने सोते हुए पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और मौके से...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने संसद में उठाया चंडीगढ़ के लिए मेट्रो का मुद्दा

अंबाला से कुराली और लांडरां से पिंजौर तक एमआरटीएस स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से 25,000 करोड़ रुपये जारी करने की मांग चंडीगढ़, 11 दिसंबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष...
Translate »
error: Content is protected !!