केंद्र व किसानों के बीच बातचीत को पटरी से उतारने के लिए गुमराह कर रही पंजाब सरकार : रवनीत बिट्टू

by
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार केंद्र व किसानों के बीच चल रही बातचीत को पटरी से उतारने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व किसानों के बीच बात सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।
वहीं, पंजाब सरकार से नाराज किसान संगठनों ने ऐलान कर दिया है कि यदि 4 मई को होने वाली मीटिंग में पंजाब सरकार भी शामिल होगी, वह मीटिंग का बायकॉट कर देंगे।
यही नहीं सूबे में किसान आप विधायकों को लगातार घेर रहे हैं। ऐसे में भगवंत मान सरकार ने अचानक पानी के मुद्दे को उभारकर विरोध प्रदर्शन करने शुरू कर दिए। बिट्टू ने कहा कि वह केंद्र सरकार के मंत्री के तौर पर स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि बीबीएमबी के जरिए पंजाब के पानी की एक बूंद भी हरियाणा को नहीं दी जाएगी जितना हिस्सा पहले दिया जाता है, उतना ही दिया जाएगा। बिट्टू ने कहा कि इस बाबत उनकी बीबीएमबी के चेयरमैन से बात भी हुई है।
बिट्टू ने कहा कि पानियों का केस कोर्ट में चल रह है। यदि किसी को तकलीफ है, उसे पानी कम ज्यादा चाहिए तो वह कोर्ट में जाकर अपनी बात रखें लेकिन पंजाब की एक बूंद पानी भी बीबीएमबी से नहीं छोड़ी जाएगी। बिट्टू ने कहा कि जब हरियाणा पंजाब से अतिरिक्त पानी मांग रहा था, तब भगवंत मान ने क्यों नहीं कहा कि पंजाब को भी पानी की सख्त जरूरत है। अब आप सरकार अपनी असफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए पंजाब सरकार किसानों को गुमराह कर केंद्र सरकार के खिलाफ भड़काना चाहते हैं लेकिन पंजाब का किसान व आम लोग गुमराह नहीं होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

80 शराब ठेके सील : ड्रग पेडलिंग के सरगना अक्षय छाबड़ा के कारोबार के साथ 25 फीसदी था शेयर

लुधियाना : पंजाब में नेशनल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को एएस एंड कंपनी के करीब 80 शराब के ठेके सील कर दिए। इस कंपनी का ड्रग पेडलिंग के सरगना अक्षय छाबड़ा...
article-image
पंजाब

सीधी भर्ती द्वारा आए अध्यापकों की तरक्की रोकना निंदनीय : डीटीएफ

अध्यापकों के साथ धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे गढ़शंकर : 15 सितम्बर डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा मानसा के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सीधी भर्ती द्वारा आए हैड टीचर, सीएचटी, बीपीईओ की तरक्की रोकने संबंधी...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने 22 अप्रैल तक बाजवा की गिरफ्तारी पर रोक लगाई

चंडीगढ़, 16 अप्रैल :  पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने बुधवार को पंजाब सरकार को निर्देश दिया कि वह कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा को ”पंजाब में 50 बम पहुंच गए हैं” संबंधी उनके...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बनीं सात दवाओं समेत देशभर की 50 दवाओं के सैंपल फेल : संक्रमण, उच्च रक्तचाप, मांसपेशियों की कमजोरी, बुखार, अल्सर और खांसी की दवाओं के सैंपल हुए फेल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल में बनीं सात दवाओं समेत देशभर की 50 दवाएं मानकों पर सही नहीं उतरी हैं। मई माह में ड्रग अलर्ट में इसका खुलासा हुआ है। प्रदेश में संक्रमण, उच्च...
Translate »
error: Content is protected !!