केंद्र सरकार के 3 बड़े फैसले: कर्मचारियों से लेकर गांवों के लिए खुशखबरी

by

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में देश के विकास और आम लोगों से जुड़े तीन बड़े फैसलों को मंजूरी दी है। इन फैसलों का सीधा असर केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनर्स, ग्रामीण क्षेत्रों और समुद्री व्यापार क्षेत्र पर पड़ेगा।

सरकार का दावा है कि इन निर्णयों से आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और लाखों लोगों को फायदा होगा।

1. केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA में बढ़ोतरी

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी है। इसके बाद अब डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। इस फैसले का लाभ लगभग 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 68 लाख पेंशनर्स को मिलेगा।

2. समुद्री क्षेत्र के लिए 13,000 करोड़ का सॉवरेन फंड

कैबिनेट ने भारतीय समुद्री क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 13,000 करोड़ रुपये के ‘सॉवरेन मैरीटाइम फंड’ को मंजूरी दी है। इस फंड का उद्देश्य भारतीय जहाजों को सस्ता और सुरक्षित बीमा कवर उपलब्ध कराना है। अब तक भारतीय शिपिंग उद्योग काफी हद तक विदेशी बीमा कंपनियों पर निर्भर था। इस योजना से देश की समुद्री अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में भी बड़ा कदम माना जा रहा है।

3. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का विस्तार 2028 तक

सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तीसरे चरण को मार्च 2028 तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस योजना पर लगभग 83,977 करोड़ रुपये का संशोधित बजट तय किया गया है। इस योजना के तहत गांवों को बेहतर सड़कों के जरिए बाजार, स्कूल और अस्पतालों से जोड़ा जाएगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर : धर्मशाला में राज्य महिला आयोग की विशेष अदालत का दूसरे दिन भी हुआ आयोजन

11 मामलों की सुनवाई, 4 निपटाए, 3 पुलिस को भेजे एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा वीरवार को दूसरे दिन भी मण्डलीय आयुक्त कार्यालय धर्मशाला में जिला स्तर पर विशेष...
article-image
पंजाब

सिद्धू दंपती एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय : फ्री राशन देने की जरूरत नहीं, बल्कि एजुकेशन का कार्ड और हेल्थ कार्ड बनाए जाएं – नवजोत सिंह सिद्धू

 नवजात सिंह सिद्धू दंपती एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। काफी समय से अमृतसर शहर के लोगों और राजनीति से दूरी के बाद आज नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी नवजोत...
हिमाचल प्रदेश

वैल्डर व पलम्वर के दाखिले में 30 प्रतिशत की छूट, हिम गौरव आई अी आई में दाखिले का दूसरा चरण शुरू

ऊना 15 सितम्वर: हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई आई टी आई सन्तोषगढ में शेष वची आई टी आई ट्रेडों में दाखिले का दूसरा चरण शुरू हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांस की नली के पास चिपकी थी जोंक : मरीज के गले से जिंदा निकाली 8 इंच लंबी जोंक

एएम नाथ । शिमला : आईजीएमसी अस्पताल शिमला के डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के गले में फंसी जिंदा जोंक को सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली। मरीज पिछले 15 दिनों से सांस लेने में...
Translate »
error: Content is protected !!