केंद्र सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए दी मदद, कांग्रेसियों के लिए नहीं : जयराम ठाकुर

by

बंज़ार के दयार में जयराम ठाकुर ने कंगना रनौत के लिए किया चुनाव प्रचार, मांगे वोट

एएम नाथ । मंडी : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि आपदा के समय केंद्र सरकार ने हिमाचल की सुक्खू सरकार को हज़ारों करोड़ की मदद आपदा प्रभावितों के लिए दी थी। जिनका घर, पशुशाला, बाग-बगीचे और खेत खलिहान बह गए उनके लिए दिया था। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के लिए नहीं। आज असली आपदा प्रभावित पटवारी का इंतज़ार कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस के नेताओं के लेटर पैड पर काम करने वालों को बिना एक डंगा गिरे भी लाखों रुपये मिल गए। आपदा में इस तरह के कृत्य करने वालों को न तो लोग माफ़ करेंगे और न ही भगवान माफ़ करेंगे। नेता प्रतिपक्ष बंज़ार विधान सभा क्षेत्र के दयार में जन सभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौक़े पर उनके साथ कंगना रनौत, बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी समेत स्थानीय नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। उन्होंने कंगना को भारी से भारी मतों से जिताने का निवेदन किया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चालीस का आँकड़ा भी नहीं छू पाएगी। देश नरेंद्र मोदी को चार सौ सीटों के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रहा है। जिसमें हिमाचल भी चार की चार सीटों का सहयोग देने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब मजबूत नेतृत्व देश को मिला तो राम जन्मभूमि का शिलापूजन से लेकर अयोध्या में भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, तीन तलाक खत्म, जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म और महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिला जबकि कांग्रेस जब इतने वर्षों तक सत्ता में रही तो देश ने गरीबी, भुखमरी और भ्रष्टाचार ही देखा। आज देश एक मजबूत नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। विपक्ष का नेता होने के कारण सरकार की कमियां गिनाना मेरा धर्म है। लेकिन मुख्यमंत्री मेरी बातों से असहज हो उठते हैं। इन 15 महीनों में मैंने उन्हें रोते ही देखा है। पहली बार ऐसी सरकार आई है कि जिसे संस्थान बंद करने में मज़ा आता है। अब कांग्रेस को प्रदेश की जनता भी ताला लगाने रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम रहते जिन्होंने मात्र एक वर्ष में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करके विकास कार्यों को गति दे दी थी लेकिन कांग्रेस के सीएम को अब चुनावों में प्रदेश की याद आ रही है।
उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य पर भी हमला बोलते हुए कहा कि जब वह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो अपने कार्यकाल में प्रदेश में रिकार्ड स्तर पर सड़कों का निर्माण करवाया। प्रदेश के कोने-कोने तक न सिर्फ सड़कें पहुंचाई बल्कि उन सड़कों का सही ढंग से रखरखाव भी किया। लेकिन बड़ी-बड़ी बातें करने वाले विक्रमादित्य इतने बड़े ओहदे पर होने के बाद भी पिछली बरसात का मलवा भी नहीं उठवा पाए हैं। ऐसे में उनसे किसी भी प्रकार के विकास की बात करना बेईमानी है। वह उस मुख्यमंत्री के नाम पर वोट माँग रहे हैं जिसके कामों को उन्होंने एक महीनें पहले ही नकार दिया था और रोते हुए प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा था कि जिनके नाम पर कांग्रेस ने हिमाचल में सरकार बनाई उस नेता के लिए शिमला के रिज में दो गज जमीन भी नहीं मिली। विक्रमादित्य आजकल मंडी के विकास के लिए अपना विजन बता रहे हैं। जब उनके पास मौक़ा था तो उन्होंने कोई काम क्यों नहीं किया। मण्डी के लोग यह जानना चाहते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कीरतपुर -नेरचौक फोरलेन से बदली हिमाचल की सूरत, हिमाचल के लोगों की तरफ़ से प्रधानमंत्री का आभार : जयराम ठाकुर

विश्व स्तरीय सड़कें थी हिमाचल की ज़रूरत, जिसे प्रधानमंत्री पूरा कर रहे हैं,  एक दिन में एक लाख करोड़ के नेशनल हाईवे का उद्घाटन और शिलान्यास है मोदी की गारंटी -जयराम ठाकुर 2024 के अंत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रबंधन केंद्र में क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित : चंबा, कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर जिलों के चुनिंदा कॉलेजों के नोडल अधिकारी और एनजीओ के पदाधिकारी थे शामिल

धर्मशाला, 30 दिसंबर। सरकारी – गैर-सरकारी संगठन के अंतर-एजेंसी समूह के माध्यम से बेहतर क्षेत्रीय समन्वय और समुदाय आधारित आपदा जोखिम न्यूनीकरण को बढ़ाने के लिए डीडीएमए कांगड़ा ने एजुकेयर धर्मशाला के सहयोग से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरजीएसएसवाई के अंतर्गत ई-टैक्सियों को झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया रवाना

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने सरकारी आवास ओक ओवर से राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के अंतर्गत 18 ई-टैक्सियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। शिमला जिले के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परागपुर में शोभा यात्रा से हुआ राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले का आगाज मनकोटिया बोले… मुख्यमंत्री ने दिया परागपुर को तहसील का दर्जा

राकेश शर्मा : धर्मशाला/तलवाड़ा – प्रथम धरोहर गांव परागपुर में आज भव्य शोभा यात्रा के साथ राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले का शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा की अगुआई करते हुए कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह मनकोटिया...
Translate »
error: Content is protected !!