केंद्र सरकार ने बजट में किसान विकास योजना में 8000 करोड़ कम कर दिए : मट्टू

by

गढ़शंकर । संतोख सिंह की अध्यक्षता में गांव भंमिया में सीपीएम ने बजट के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर माकपा के प्रांतीय नेता कामरेड दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि मोदी सरकार देश को अंबानी और अडानी के हाथों बेचने की योजना बना रही है। मनरेगा योजना में केंद्रीय बजट में 33 % कटौती की गई है । जिसके कारण रसोई घर में भी तंगी हो गई है। जबकि पहले से ही गरीब लोग भुखमरी के शिकार हैं।मनरेगा योजना से गरीब लोगों को रोटी मिलती है। सीपीएम शहरों में मनरेगा योजना चलाने की मांग की है। इस तरह केंद्र सरकार ने बजट में किसान विकास योजना में 8000 करोड़ कम कर दिए हैं। किसान पहले से ही कर्ज में डूबे हुए हैं। इस कटौती से और भी किसान होंगे कर्ज के जाल में फंस जाएगा। इस दौरान मजदूरों ने केन्द्रीय बजट की प्रतियां जलाकर हड़ताल एवं विरोध जताया।इस अवसर पर संतोख सिंह, जसवीर सिंह, परमजीत सिंह, दलबारा राम, रशपाल, प्यारा राम, जोगिंदर सिंह, फतेह सिंह, संजीव कुमार , संतोख सिंह, सुनीता रानी लेडी पंच, जगीर कौर, सुरिंदर कौर, सुरजीत कौर, मनजिंदर कौर आदि मौजूद रहीं। किशन कुमार में उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राज्य लोक अदालत के दौरान 16 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया : सीजेएम अपराजिता जोशी ने सेंट्रल जेल होशियारपुर का किया दौरा

कैदियों के लिए एक माह तक चलने वाले व्यावसायिक साक्षरता अभियान की समीक्षा की होशियारपुर 21 अक्टूबर : सदस्य सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, एस.ए.एस नगर के निर्देशों तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन,...
article-image
पंजाब

बेटा बना हैवान : पिता की गोली कर की हत्या, हुआ फरार

 तरनतारन  :  पंजाब के तरनतारन में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिले के बहादुरनगर गांव में एक पुत्र ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या...
article-image
पंजाब

सिद्धू मूसेवाला का मर्डर करने का दावा किया सचिन बिश्नोई ने : गैंगस्टर लॉरेंस के भांजा बताया खुद को सचिन बिश्नोई ने

चंड़ीगढ़ : मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मर्डर में नया मोड़ आ गया है। गैंगस्टर लॉरेंस के भांजे सचिन बिश्नोई ने दावा किया है कि मैने हत्या की है। खुद को सचिन बिश्नोई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस का ‘EAGLE’ ग्रुप’ – दिल्ली चुनाव में रखेगा कड़ी नजर ….

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने चुनावी गड़बड़ियों पर कड़ी नजर रखने के उद्देश्य से नेताओं और विशेषज्ञों का एक विशेष कार्य समूह ‘ईगल ग्रुप’ का गठन किया है। पार्टी द्वारा जारी...
Translate »
error: Content is protected !!