केंद्र सरकार ने मूक बधिर लोगों के लिए जारी किया व्हाट्सप्प हेल्पलाइन नंबर :पूर्व सांसद खन्ना

by

केंद्र सरकार ने मूक बधिर लोगों के लिए जारी किया व्हाट्सप्प हेल्पलाइन नंबर : खन्न
केंद्र सरकार का खन्ना ने किया धन्यवाद : कहा, मूक बधिर लोगों के लिए आपातकालीन स्थिति में होगी सुविधा
होशियारपुर, 20 मई () : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना द्वारा ने कहा कि मूक बधिर लोग बोलने और सुनने में असमर्थ होते हैं जिसके चलते वे न तो किसी कि बात सुन पाते हैं और न ही अपनी व्यथा किसी को कह पाते हैं। खन्ना ने कहा कि वैसे तो सरकार ने सभी के लिए हेल्पलाइन फोन नंबर जारी कर रखा है परन्तु मूक बधिर लोग किसी भी आपातकालीन स्थिति में न तो फोन पर खुद किसी को अपनी व्यथा कह सकते हैं और न ही उसका समाधान फोन पर सुन सकते हैं जिसके चलते फोन हेल्पलाइन का विकल्प मूक बधिर लोगों के लिए बिना किसी की मदद के प्रभावी नहीं है।
खन्ना ने बताया कि उन्होंने पहल करते हुए देश के सभी मूक बधिर लोगों की इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए केंद्र सरकार से एक व्हाट्सप्प हेल्पलाइन नंबर जारी करवाने का निर्णय लिया क्यूंकि मूक बधिर लोग बोलने सुनने में असमर्थ होते हैं परन्तु वे व्हाट्सप्प पर खुद बिना किसी की मदद से किसी भी आपातकालीन स्थिति में सरकार से मदद ले सकते हैं। खन्ना ने बताया कि काफी समय से वे मूक बधिर लोगों के लिए व्हाट्सप्प हेल्पलाइन नंबर जारी करवाने के लिए संघर्षरत थे जिसके चलते उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय संचार मंत्रालय, सामजिक कल्याण मंत्रालय, सभापति याचिका समिति लोकसभा को भी पत्र लिखे। खन्ना ने कहा कि अंततय उन्हें सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा एक पत्र के माध्यम से सूचित किया गया कि केंद्र सरकार की तरफ से मूक बधिर लोगों के लिए व्हाट्सप्प हेल्पलाइन नंबर 8929667579 जारी कर दिया गया है और वेबसाइट www .depwd.gov .in पर एक क्यू.आर. कोड दिया गया है जिसको स्कैन करके इस वेबसीटे से सीधा जुड़ने का विकल्प दिया है । खन्ना ने इस मौके प्रधानमंत्री मोदी एवं सम्बंधित मंत्रालयों और लोकसभा समिति का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस व्हाट्सप्प हेल्पलाइन नंबर से मूक बधिर लोगों को किसी भी आपातकालीन स्थिति में अपनी व्यथा बिना किसी की मदद के सरकार तक पहुँचाने में काफी सुविधा होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

UGC NET की अनिवार्यता खत्म तो अब कैसे बनेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर? ….ड्राफ्ट नियमों में सब है

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. यूनिवर्सिची ग्रांट कमीशन (UGC), असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अब नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) जरूरी नहीं होगा । केंद्रीय शिक्षा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ : डीसी मुकेश रेपसवाल

चंबा का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी एएम नाथ। चंबा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 27 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। राज्यपाल के तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते...
article-image
पंजाब

76 नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर l बीनेवाल पुलिस चौकी ने एक युवक को नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई राजेश कुमार पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे...
article-image
पंजाब

बाहरी लोगों के हमले से पंजाब को बचाने के लिए अकाली दल का करें समर्थन : सुखबीर सिंह बादल

राजपुरा, 4 अप्रैल :  शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की ओर से निकाली जा रही पंजाब बचाओ यात्रा का बुधवार को घनौर व सनौर में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके...
Translate »
error: Content is protected !!