केंद्र सरकार पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब को दिए जा चुके 1700 करोड़ रुपए : तरुण चुग

by

चंड़ीगढ़ : दिल्ली पिछले लगभग 15 दिनों से प्रदूषण से हाल बेहद ही चिंताजनक बने हुए हैं। हालांकि गुरुवार को हुई बारिश ने कुछ राहत प्रदान की, लेकिन दिवाली के बाद फिर से वहीं स्थिति होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण हरियाणा और पंजाब में जलने वाली पराली को माना जाता है। इसमें भी सबसे ज्यादा पराली पंजाब में जलाई जाती है।

हर साल करोड़ों रुपयों की बनती हैं योजनाएं : सुप्रीम कोर्ट में सुनाई के दौरान भी यही बात कही गई कि पंजाब में पराली जलाये जाने की वजह से दिल्ली-एनसीआर धुंए की भट्टी बन जाती है। कोर्ट ने सरकारों से इसपर तुरंत रोक लगाने को कहा है। ऐसा नहीं है कि पराली जलाने पर रोक नहीं लगाई जाती है। सरकारें तमाम नियम बनाती हैं, लेकिन इसका पालन नहीं होता है। हर साल करोड़ों रुपयों की योजनाएं बनाई जाती हैं, लेकिन पराली जलना कम नहीं हो रही हैं। इस मामले में जमकर राजनीति भी होती है। इसी क्रम अब भारतीय जनता पार्टी के नेता तरुण चुग ने बड़ा दावा किया है।

पंजाब को दिए जा चुके 1700 करोड़ रुपए : तरुण चुग ने कहा है कि पंजाब में पराली जलाने से रोकने के लिए के लिए अब तक राज्य सरकार को 1700 करोड़ रुपए दिया जा चुका है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि दुर्भाग्य है कि आप पार्टी की सरकार चाहे पंजाब में है चाहे दिल्ली में है, उन्हें प्रदूषण रोकने में कोई इंटरेस्ट नहीं है, उन्हें तो केवल व केवल सत्ता लिप्सा और झूठी फोटोबाजी में इंटरेस्ट है और इसी के कारण आज सभी जगह पर उनकी योजना फेल हो रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

फ़ेसबुक पर बना मित्र फिर विवाह का वायदा कर मुकरा : महिला की शिकायत पर युवक व उसकी माँ के खिलाफ मामला दर्ज

माहिलपुर :   फ़ेसबुक पर बने मित्र प्रदीप सिंह दुआरा शादी से इंकार करने पर प्रदीप सिंह व उसकी माँ कुलविंदर कौर पर दुष्कर्म, साजिश रचने व धमकियां देने के आरोप में मामला दर्ज...
article-image
पंजाब

हथियार और नार्को-हवाला नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। एक ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय ड्रग और हथियार तस्करी से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह...
article-image
पंजाब

युद्ध नशे के विरुद्ध : 2 मई को विलेज डिफेंस कमेटियों को जागरुक करने के लिए करवाया जाएगा जिला स्तरीय समागमः DC आशिका जैन

  डिप्टी कमिश्नर ने जेम्स कैंब्रिज स्कूल में अधिकारियों के साथ बैठक कर लिया तैयारियों का जायजा होशियारपुर, 28 अप्रैल: जिले में नशे के खिलाफ छेड़े गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में बंदी सिंहों की रिहाई और चढ़दी कला के लिए अरदास सभा आयोजित

गढ़शंकर। बीएएम खालसा कॉलेज, जो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) द्वारा संचालित है, में विभिन्न जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई, पैरोल तथा चढ़दी कला के लिए विशेष अरदास सभा का आयोजन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!