केंद्र से जीएसटी का बकाया 3670 करोड़ रुपए पंजाब को मिला : जीएसटी की राशि आने के बाद चीमा ने आबकारी और कराधान विभाग, पंजाब के फील्ड व मुख्य अधिकारियों की सराहना की

by

चंडीगढ़  : केंद्र सरकार की ओर से बकाया जीएसटी राशि को लेकर पंजाब सरकार को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब को केंद्र से बकाया 3670 करोड़ रुपए की जीएसटी राशि मिल गई है। लंबे समय से पंजाब सरकार इस राशि को दिए जाने के लिए केंद्र से गुहार लगा रही थी।

        आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से कहा गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्तमंत्री हरपाल चीमा की मेहनत आखिरकार रंग लाई। पंजाब के अधिकारों के लिए लगातार केंद्र सरकार के सामने अपनी आवाज उठा रहे थे। आखिरकार पंजाब को केंद्र से 3670 करोड़ रुपए की बकाया जीएसटी राशि मिल गई है। जुलाई 2017 से मार्च 2022 तक के बकाया मुआवजा राशि को केंद्र सरकार ने जारी करने का आदेश दे दिया है।  वित्त आबकारी और कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि 2017-22 के बीच बकाया 3670.64 करोड़ रुपए की राशि हमे प्राप्त हो गई है। जीएसटी के अधीन मुआवजे की समय सीमा 30 जून 2022 को खत्म हो गई थी। जिस के बाद प्रदेश सरकार लगातार इसके भुगतान की मांग कर रही थी। केंद्र ने 11 अक्टूबर को इस राशि को जारी करने का आदेश पारित किया था। जीएसटी की राशि आने के बाद चीमा ने आबकारी और कराधान विभाग, पंजाब के फील्ड व मुख्य अधिकारियों की सराहना की है। इसके साथ ही हरपाल सिंह चीमा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का शुक्रिया अदा किया हैा। साथ ही इस काम में लगे पंजाब के अधिकारियों की भी तारीफ की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस द्वारा जगराओं नगर काउंसिल चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

लुधियाना, 14 मई: कांग्रेस ने जगराओं नगर काउंसिल चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ऑब्जर्वरपवन दीवान ने आज जगराओं में पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा, वरिष्ठ नेता राजेश्वर सिद्धू,...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में विज्ञान की गूंज : ओजोन संरक्षण का दिया संदेश

ट्रिपल आई सोसायटी ऑफ साइंस स्टूडेंट्स के वार्षिक समारोह में पोस्टर मेकिंग व भाषण प्रतियोगिताएं; विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के मार्गदर्शन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

91 साल के पति पर पत्नी ने लगाए अवैध संबंध के आरोप : मामले पर कोर्ट ने जो कहा…उम्र के साथ प्रेम की रोशनी कम नहीं होती, बल्कि और उज्ज्वल होती

 केरल :   केरल हाईकोर्ट ने अवैध संबंध के आरोपों से गुस्सा होकर अपनी 88 साल पत्नी को चाकू मारने के आरोपी 91 साल के व्यक्ति को जमानत दे दी। मामले के अनुसार याचिकाकर्ता थेवन...
article-image
पंजाब

2 लुटेरे काबू : माहिलपुर पुलिस ने बाईक स्वार दो लुटेरों को काबू कर लूट की कई वारदातों को सुलझाया

माहिलपुर । माहिलपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर एक बाईक पर स्वार कई वारदातों को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को काबू करने का दावा किया है। जानकारी मुताबिक माहिलपुर...
Translate »
error: Content is protected !!