केंद्रीय जल आयोग से लंबित परियोजनाओं को धनराशि जारी करने का आग्रह : विधायक केवल सिंह पठानिया ने केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष से की भेंट

by

धर्मशाला, 23 अगस्त। विधायक केवल सिंह पठानिया ने केंद्रीय जल आयोग से लम्बित परियोजनाओं के लिए धनराशि जारी करने का आग्रह किया है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज नई cipf-es.org दिल्ली में केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष कुशविंदर वोहरा से भेंट की और अपने विधानसभा क्षेत्र तथा राज्य के जल शक्ति मंत्रालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने लंबित परियोजनाओं के लिए धनराशि जारी करने का आग्रह किया और बारिश के कारण राज्य को हुए नुकसान से भी अवगत करवाया।
उन्होंने केंद्रीय जल आयोग के मुख्य अभियंता पद्मा दोरजे से भी भेंट की और केंद्रीय जल और ऊर्जा शोध स्टेशन पुणे से चम्बी गज और खौली खड्ड के तटीयकरण के लिए गणितीय मॉडल अध्ययन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इसके उपरान्त रिपोर्ट के आधार पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय जल आयोग को सौंपी जाएगी।
उन्होंने शाहपुर के चंगर क्षेत्र हारचकियां लपियाणा मनेयी और इसके आसपास के क्षेत्र के लिए उठाऊ सिंचाई योजना प्रदान करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने का भी आग्रह किया। उन्होंने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के छूटे हुए पल्म क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद चंबा एवं डलहौजी के वार्डों के अंतिम परिसीमन आदेश जारी

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जारी किए आदेश एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद चंबा एवं डलहौजी के तहत वार्डों के अंतिम परिसीमन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माहिलपुर में संत बाबा हरी दास के नेतृत्व में राम लीला के मंचन का हुआ आरंभ

माहिल पुर के प्राचीन शिव मंदिर से पूजा के उपरांत भगवान शिव की झांकी रामलीला  मैदान के लिए रवाना होशियारपुर : दलजीत अजनोहा : दशहरा पर्व को समर्पित श्री राम लीला का मंचन आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युक्तिकरण में ज्वाइन कर चुके अध्यापकों का एक प्रतिनिमंडल सीएम से मिला

  एएम नाथ। शिमला : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रान्त महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर की अध्यक्षता में आज युक्तिकरण में ज्वाइन कर चुके अध्यापकों का एक प्रतिनिमंडल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक मलेंद्र राजन ने 155 मेधावी बच्चों को बाँटे टैब : प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने के लिए उठा रही कारगर कदम – विधायक मलेंद्र राजन

इंदौरा/ तलवाड़ा (राकेश शर्मा), 15 दिसम्बर : विधायक मलेंद्र राजन ने आज शुक्रवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदौरा में आयोजित टैब वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यहां उन्होंने श्रीनिवासन रामानुजन...
Translate »
error: Content is protected !!