केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का चंबा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत : केंद्रीय मंत्री 1 मार्च को आईटीआई भवन तथा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का करेंगे शिलान्यास

by

एएम नाथ। चंबा, फरवरी 28 : केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का आज चंबा पहुंचने पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह ढूंडियारा बंगला में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया।

लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक नीरज नैय्यर, डीएस ठाकुर, पूर्व विधायक विक्रम जरयाल, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल तथा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी उपस्थित रहे ।
केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ क्षेत्र के विकासात्मक कार्यों तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा भी की।
किरेन रिजिजू ने इसके पश्चात डलहौजी तथा खज्जियार का भी दौरा किया।
केंद्रीय मंत्री का चंबा परिधि में पहुंचने पर पूर्व विधायक पवन नैय्यर व स्थानीय लोगों तथा बौद्ध समुदाय के लोगों ने स्वागत किया।
इस अवसर पर उपमंडल दंडाधिकारी अनिल भारद्वाज, मनीष सोनी, प्रियांशु खाती, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास कमल किशोर शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी राज बहादुर, खंड विकास अधिकारी अनिल गुरडा, अधिशासी अभियंता, पंकज राठौर, नरेंद्र चौधरी, मीत शर्मा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू 1 मार्च को प्रातः भंजराडू में आईटीआई भवन तथा स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) का शिलान्यास करने के पश्चात दोपहर बाद सलूणी में इनडोर स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) की आधारशिला रखेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड में किसी भी पद को समाप्त नहीं कियाः अनुराग पराशर

एएम नाथ। शिमला  हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड के प्रवक्ता अनुराग पराशर ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड में कोई भी पद समाप्त नहीं किया गया है। कर्मचारी संगठनों के आरोपों को नकारते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों की बेहतर देखभाल, उन्हें सुख सुविधाएं व गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं सुरक्षा प्रदान करना सबका कर्तव्य – अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह

शिमला 30 जून – अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के रोजना हॉल में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल कल्याण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मरीज की मौत के बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निलंबित : निजी अस्पताल में सर्जरी करने के बाद महिला की मौत का मामला

रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव ने ऊना जिला अस्पताल में तैनात एक स्त्री रोग विशेषज्ञ को सर्जरी के दौरान लापरवाही के कारण एक महिला की मौत के आरोपों के बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अडानी पावर को झटका : हाईकोर्ट ने पुराने फैसले को पलटते हुए अडानी पावर को 280 करोड़ रुपए की अग्रिम प्रीमियम राशि लौटाने के फैसले को पलटा

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल हाईकोर्ट ने जंगी थोपन पोवारी हाइड्रो प्रोजेक्ट से जुड़े मामले में अडानी पावर को झटका और राज्य सरकार को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने गुरुवार...
Translate »
error: Content is protected !!