केंद्रीय मंत्री की रेकी : पार्क में से मिला सोमप्रकाश के मोहाली घर का नक्शा, महिला ने सुरक्षा गार्ड को पकड़ाया

by

चंडीगढ़, 2 जुलाई : पंजाब में केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश की रेकी की जा रही है। उसके घर के पास नक्शा मिला है, जो उसके घर का है। जिस में उसके घर का पूरा ब्ल्यू प्रिंट तैयार किया गया है। उसकी सुरक्षा कहां रहती है, यह भी बताया गया है। यह नक्शा घर के निकट पार्क में से पड़ा मिला है।
केंद्रीय मंत्री ने तुरंत इसकी सूचना पंजाब पुलिस के डी.जी.पी को सूचना दी। जिसके बाद इसकी जांच शुरु कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश ने कहा कि महिला ने यह नक्शा उनके सुरक्षा कर्मचारी को दिया था। उसने सारा मामला पुलिस को बता दिया है।

मंत्री के घर के पास पीजी में रहती है महिला
केंद्रीय वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री सोमप्रकाश का मोहाली के सैक्टर 71 में मकान है। बेअंत कौर का नाम की महिला ने यह नक्शा उनके सुरक्षा गार्ड को दिया। बेअंत कौर ने पुलिस को बताया कि वह फाजिल्का की रहने वाली है। वह पेइंग गेस्ट के तौर पर मंत्री के घर के घर के समीप रह रही है।

मंत्री के घर जैसा नक्शा देखा तो सुरक्षा कर्मचारी को दिया
बेअंत कौर ने पुलिस को बताया कि वह कारगिल पार्क में सैर करने की गई थी। फिर यह संदिग्ध कागज दिखाई दिया। उसने खोल कर देखा तो मंत्री के घर जैसा नक्शा था। इस पर कॉप यानी पुलिस भी लिखा हुआ था। इसको देखते हुए उन्होंने यह कागज मंत्री के घर के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मचारी को सौंप दिया।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने इस मामले में बेअंत कौर से भी पूछताछ की है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैैमरों की जांच की जा रही है। जिसमें कागज गिराने वाले को देखा जा सकता है। मोहाली पुलिस के डी.जी.पी. सुखनाज ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब को 1600 करोड़ का राहत पैकेज देने पर भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया

आरोप– रेत माफिया की कठपुतली बनी मान सरकार ने पंजाब में इस आपदा को आक्सीजन देने का काम किया। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए घोषित 1600...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने किया श्री चमकौर साहिब के गांवों का दौरा : गांवों मनजीतपुर, मुकारबपुर और खेड़ी सलाबतपुर में विकास कार्यों के लिए 2-2 लाख रुपये के चेक भेंट

श्री चमकौर साहिब/रोपड़, 21 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा आज श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांवों मनजीतपुर और खेड़ी सलाबतपुर का दौरा किया गया। जहां...
article-image
पंजाब

13 स्टोन क्रशर यूनिट्स को बंद करने का आदेश : NGT ने 180 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना

चंडीगढ़ : शिवालिक पहाड़ियों के मामले में एन.जी.टी. ने बड़ा झटका दिया है। बताया जा रहा है कि एनजीटी ने एक ऐतिहासिक आदेश में होशियारपुर और रूपनगर के शिवालिक पहाड़ियों में 13 स्टोन क्रशर...
article-image
पंजाब

आतंक का सिर कुचलने के लिए भारतीय सेना और भी बड़े स्तर पर कदम उठाएः एडवोकेट राकेश मरवाहा

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : आतंकियों द्वारा पहलगाम में निर्दोश सैलानियों की हत्या किए जाने से पूरे देश में रोष की लहर है और केन्द्र एवं प्रदेश सरकार को आतंकियों के साथ सख्ती से निपटने...
Translate »
error: Content is protected !!