केंद्रीय मंत्री की आंखों से निकले आंसू : मुख्य कारण पिता का इस बार चुनाव न लड़ना

by

सुजानपुर  :  सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी रिटायर्ड कैप्टन रणजीत सिंह की नामांकन सभा में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल आए।  भावुक होने का मुख्य कारण सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से उनके पिता प्रेम कुमार धूमल(पूर्व मुख्यमंत्री) का इस बार चुनाव न लड़ना रहा।  जनसभा को संबोधित करने दौरान  केंद्रीय मंत्री  अनुराग ठाकुर इतने भाबुक हो गए कि उनकी आंखों से  आंसू तक निकल गए। अपने आप पर कंट्रोल करते हुए हमीरपुर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं को नमन किया। मंच पर बोलने की उन्होंने काफी हिम्मत जुटाई  लेकिन फिर भी वह अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी के लिए डटकर प्रचार करने की अपील की है। उन्होंने भावुक होकर कार्यकर्ताओं का उनके परिवार को दिए गए सम्मान व प्रेम का आभार व्यक्त किया।  अनुराग ठाकुर ने कहा कि छोटे से जिला हमीरपुर से मेरे पिता को मुख्यमंत्री और मुझे केंद्रीय मंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि जिस मंत्रालय में मैं केंद्रीय मंत्री हूं।

You may also like

हिमाचल प्रदेश

ग्रीन न्यू शिमला सोसाइटी द्वारा आयोजित की पुष्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता : क्षेत्र के विकास में संस्थाओं का रहता है महत्वपूर्ण योगदान – अनिरुद्ध सिंह

शिमला, 05 नवंबर – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने आज न्यू शिमला सेक्टर-1 के छतरी वाले पार्क में ग्रीन न्यू शिमला सोसाइटी द्वारा आयोजित पुष्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में बतौर...
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

9 करोड़ 68 लाख रुपये की साइबर ठगी, दो गिरफ्तार : गैंग व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को देता था झांसा

पंचकुला :   पंचकुला साइबर थाना पुलिस ने 9 करोड़ 68 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  डीसीपी पंचकुला हिमाद्री कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोदी, अमित शाह व बृजभूषण शरण के पुतले फूंके : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए शहर में मार्च निकालकर बृजभूषण को तुरंत ग्रिफ्तार करने की मांग

गढ़शंकर । संयुक्त किसान मोर्चा के आमंत्रण पर गढ़शंकर की संघर्षत किसान यूनियनों कीर्ति किसान यूनियन, कुल हिंद किसान सभा, जमरूरी किसान सभा, डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन, डेमोक्रेटिक पेंशनर्स फ्रंट, जीवन जागृति मंच, जनवादी स्त्री...
हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन : तीन वाहनों के चालान करके जुर्माने के रूप में कुल 14,700

ऊना। अवैध खनन करने पर तीन वाहनों के चालान करके जिला पुलिस ने जुर्माने के रूप में 14,700 रुपये प्राप्त किए गए। यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर 121 चालान किए गए। इसमें...

Leave a Comment

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!