केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कांग्रेस-अकाली गठबंधन की राजनीति को किया बेनकाब, मान ने सत्ता के भ्रष्ट गठबंधन को तोड़ा : बलतेज पन्नू

by

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने सोमवार को कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां दशकों से गुप्त सत्ता साझेदारी का गठबंधन चला रही हैं, जिसके जरिए उन्होंने राजनीतिक गठबंधन का नाटक रचते हुए पंजाब को लूटा है।

पन्नू ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सांठगांठ का पर्दाफाश करने का दावा किया।पन्नू ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की एक वीडियो क्लिप दिखाई, जिसमें बिट्टू खुद कबूल करते हैं कि 2017 में उन्होंने भगवंत मान को हराने और सुखबीर बादल की जीत सुनिश्चित करने की साजिश रची थी. पन्नू ने कहा कि इससे कांग्रेस और अकाली दल के शीर्ष नेतृत्व के बीच नापाक गठजोड़ उजागर होता है।

वीडियो क्लिप से सनसनीखेज खुलासा

पन्नू ने जोर देकर कहा कि यह ‘आप’ का आरोप नहीं है. यह उनके अपना नेता बोल रहा है. रवनीत बिट्टू ने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि कांग्रेस और अकाली दल के नेता बंद कमरों में मिलकर काम करते थे, यह तय करते थे कि कौन जीतेगा, कौन हारेगा और कौन सी सीट किसके पास जाएगी।

पंजाब की राजनीति को ‘फिक्स्ड मैच’ बताने का दावा

पन्नू ने आरोप लगाया कि वर्षों से पंजाब एक ‘फिक्स्ड मैच’ मॉडल पर चल रहा था. पांच साल आप शासन करते हैं, पांच साल हम. आप हमें मत पूछो, हम आपको नहीं पूछेंगे. उन्होंने एक दूसरे को बचाया. यह शासन नहीं था, यह संगठित राजनीतिक भ्रष्टाचार था. उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे कांग्रेस और अकाली नेताओं के बीच चुनाव क्षेत्र पहले से तय थे. एक के लिए पटियाला, दूसरे के लिए लंबी, लहरागागा, सुनाम, बठिंडा, संगरूर, दोआबा, माझा, हर क्षेत्र में अकाली और कांग्रेस नेताओं के बीच अंदरूनी सौदेबाजी थी।

नेताओं के बदलते बयानों पर सवाल

उन्होंने आगे कहा कि नेता बठिंडा में एक बात कहते थे, संगरूर में दूसरी, और चंडीगढ़ पहुंचते ही अपने बयान बदल देते थे. उन्हें याद भी नहीं रहता था कि उन्होंने कहां क्या कहा था।

भगवंत मान पर साजिश का जिक्र

पन्नू ने कहा कि जब संगरूर के एक गांव का आम आदमी राजनीति में आया और उनके गठबंधन का पर्दाफाश करना शुरू किया, तो पूरा सिस्टम घबरा गया. उन्होंने 2017 में भगवंत मान को हराने की कोशिश की, 2019 में फिर कोशिश की. लेकिन संगरूर को 2014 में ही सच्चाई समझ आ गई थी. जब मान साहब संगरूर से दो बार जीते, तो यह मैसेज पूरे पंजाब में गया और 2022 में लोगों ने अपना फैसला सुनाया।

2022 चुनाव में पुराने सिस्टम की हार

पन्नू ने कहा कि 2022 में पंजाब ने पूरे पुराने सिस्टम को रिजेक्ट कर दिया, कैप्टन अमरिंदर सिंह हारे, बिक्रम मजीठिया हार गए, प्रकाश सिंह बादल हार गए, सुखबीर बादल हार गए और नवजोत सिद्धू हार गए. उन्होंने कहा कि यह कोई इत्तेफाक नहीं था. ये भ्रष्ट सिस्टम के गिरे हुए पिलर थे।

AAP सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

पन्नू ने कहा कि विपक्ष इसलिए परेशान है क्योंकि चार साल में पंजाब बदल गया है. 45 साल बाद नहर का पानी टेलों तक पहुंचा है, रोड सेफ्टी फोर्स मिनटों में इमरजेंसी सहायता करती है, 16 टोल प्लाजा बंद कर दिए गए हैं, घरों में 600 यूनिट फ्री बिजली मिल रही है, 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर है और बिना किसी डर या पक्षपात के पारदर्शी शासन चल रहा है।

गिरफ्तारी की धमकियों पर पलटवार

वे काम की बात नहीं करते. वे सिर्फ कहते हैं हमें आने दो, हम भगवंत मान को गिरफ्तार करेंगे. पन्नू ने सवाल किया कि वे गिरफ्तार क्यों करेंगे? किसानों को पानी देने के लिए? हादसों के शिकार लोगों को बचाने के लिए? या लूटपाट रोकने के लिए?


पूर्व कांग्रेस नेता के कबूलनामे पर जोर

पन्नू ने कहा कि आप के स्टैंड का सबसे बड़ा सबूत यह है कि पूर्व कांग्रेस नेता अब खुद जुर्म कबूल कर रहे हैं. रवनीत बिट्टू आज केंद्रीय मंत्री हैं. वे झूठ नहीं बोल रहे जब वे कहते हैं कि उन्हें भगवंत मान को हराने और सुखबीर बादल की मदद करने का संदेश दकर भेजा गया था. सवाल बस यह है कि उन्हें किसने भेजा?

ईमानदार राजनीति का दौर शुरू

अंत में पन्नू ने कहा कि पंजाब आज जानता है कि कौन मिलकर खेलता था और कौन लोगों के साथ खड़ा था. गुप्त समझौतों का दौर खत्म हो गया है. ईमानदार राजनीति का दौर माना शुरू हो गया है, और यही बात वे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन के 52 दिन पूरे – किसानों का दावा- ‘जगजीत सिंह डल्लेवाल का वजन 20 किलो हुआ कम’

पंजाब के किसानों की लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है. जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का आज 52वां दिन है. वहीं, किसानों ने अपने आंदोलन को और तेज करने के संकेत दिए...
article-image
पंजाब

गुरु रविदास जी के सम्मान में यात्रा का खुरालगढ़ में भव्य स्वागत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गुरु रविदास जी के सम्मान में बहुजन समाज पार्टी द्वारा, पंजाब के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य अवतार सिंह करीमपुरी की अगुवाई में “पंजाब संभालो” अभियान के तहत विशाल सम्मान यात्रा ऐतिहासिक...
article-image
पंजाब

56 RTO Services Now Available at

Hoshiarpur/Oct 30/Daljeet Ajnoha : Regional Transport Officer (RTO) Amandeep Kaur Ghumman announced that the Punjab government has launched faceless Regional Transport Office (RTO) services to provide greater convenience to the public. A total of...
Translate »
error: Content is protected !!