केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में नवनिर्मित सीढ़ियों का किया उद्घाटन :

by
होशियारपुर, 14 अक्तूबर :   केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने आज दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में एम.पी लैड योजना के तहत 15 लाख रुपये की लागत से बनी सीढ़ियों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि होशियारपुर दशहरा मैदान में मनाया जाने वाला दशहरा पूरे उत्तर भारत में लोकप्रिय है और पंजाब के अलावा देश के अन्य राज्यों से भी लोग यहां दशहरा और रामलीला देखने आते हैं। उन्होंने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली हैं कि भगवान ने उनसे यह सेवा ली है। उन्होंने कहा कि मैदान में सीढ़ियों के निर्माण से दशहरा एवं अन्य आयोजनों के अवसर पर यहां आने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने शहरवासियों को आने वाले दशहरे और दीवाली की बधाई दी और कहा कि वे कामना करते हैं कि होशियारपुर शहर तरक्की करे और यहां के निवासी खुशहाल हों। उन्होंने कहा कि वह होशियारपुर और यहां के लोगों की भलाई के लिए योगदान देना जारी रखेंगे और इस संबंध में लगातार काम किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस, गोपी चंद कपूर, श्री राम लीला कमेटी के पदाधिकारी और अन्य हस्तियां बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गिद्दा, भंगडा डाल कर विद्यार्थियों ने दर्शकों को नाचने को किया मजबूर : दोआबा पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया गया।

माहिलपुर – दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों में मैनेजिंग डायरेक्टर हरजिंदर सिंह गिल, चैयरपर्सन हरप्रीत कौर व डायरेक्टर गुरिंदर सिंह बैंस की अगुवाई में वार्षिक उत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने...
article-image
पंजाब

श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व मनाया

गढ़शंकर: ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास जी के पवित्र तीर्थस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश पर्व श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया गया, जिसमें गुरु घर के मुख्य...
article-image
पंजाब

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे गांव भंडियार के काबड़िऐं , कल शिवलिंग पर करेंगे जलाभिषेक

बोल बम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र, कांवड़ यात्रियों में दिखा उत्साह गढ़शंकर। सावन के पावन महीने में हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्री अपने-अपने गंतव्य की ओर लौटने लगे हैं। इसी कड़ी में...
article-image
पंजाब

हंस राज आर्य हाई स्कूल में बदमाशों का कहर, कंप्यूटर-प्रोजेक्टर से लेकर पंखे और बिजली फिटिंग तक तोड़ी

अज्ञात लोगों ने स्कूल की संपत्ति को बनाया निशाना, करीब 4 लाख रुपये के नुकसान का दावा; एक रुपये का सामान भी चोरी नहीं, पुलिस को सूचना के घंटों बाद भी मौके पर न...
Translate »
error: Content is protected !!