केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के निर्देश पर एक टीम ने पालकवाह में किया सर्वे

by
पालकवाह में 20 दिन के भीतर स्थापित होगा ऑक्सीजन प्लांट
ऊना – केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के निर्देश पर पालकवाह में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए आज एक टीम ने सर्वे किया। सर्वेक्षण के दौरान टीम के साथ एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार तथा एसडीएम हरोली गौरव चौधरी भी उपस्थित रहे।
अनुराग ठाकुर के निर्देश पर हरोली उप-मंडल के तहत पालकवाह में 500 एलएमपी का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाना है, जिससे 100 बिस्तरों को लगातार ऑक्सीजन सप्लाई मिल सकेगी। सूरत से आई सर्वेक्षण टीम के प्रभारी मंजीत जुनेजा ने बताया कि अनुराग ठाकुर के निर्देश पर उनकी टीम पालकवाह में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की संभावनाएं तलाशने के लिए पहुंची है। टीम ने परिसर का मुआयना किया तथा यहां पर प्लांट लगाने में कोई समस्या नहीं है। सर्वे की पूरी रिपोर्ट टीम दिल्ली जाकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को सौंपेगी और 15 से 20 दिन में यह प्लांट तैयार हो जाएगा, जो कोरोना मरीजों की मुश्किलें कम करने में मददगार सिद्ध होगा।
टीम के साथ उपस्थित रहे हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर बेहतर प्रबंधन कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने मदद को हाथ बढ़ाए हैं, जोकि एक सराहनीय कदम है। कोविड के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए आने वाले दिनों में कोई कमी न हो, इसलिए पालकवाह में लगभग 75 लाख रुपए की लागत से ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए अनुराग ठाकुर सहयोग कर हैं, जिसके लिए उनका धन्यवाद है।
प्रो. राम कुमार ने कहा कि कोविड का प्रबंधन हिमाचल प्रदेश में बेहतर ढंग से हो रहा है। प्रदेश में कहीं भी कोरोना मरीजों को बैड अथवा ऑक्सीजन की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। सरकार व प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में कोविड हिमाचल प्रदेश को डबल ईंजन का लाभ मिल रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भव्य शोभा यात्रा : नंगल मे भगवान वाल्मिकि जी के प्रकटोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा से होगा पूरा शहर भकित्म्य

नंगल : भग्वान् वाल्मिकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष मे दिनांक 8-10-22 कल दोपहर 3 बजे भव्य शोभा यात्रा पूरे शहर में निकाली जाएगी। यह भव्य शोभा यात्रा भगवान बाल्मीकि मंदिर नजदीक राम मंदिर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अल्पसंख्यक समुदाय के कौशल एवं उद्यमिता विकास को लेकर तैयार किए जाएं प्रस्ताव : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित लोगों को पारंपरिक एवं गैर पारंपरिक कला-शिल्प के माध्यम से कौशल एवं उद्यमिता विकास को लेकर औद्योगिक प्रशिक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया अंजुमन इस्लामिया संस्था के रक्तदान शिविर में हुए शामिल : रक्तदान महादान : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह जीवन बचाने का सबसे पवित्र कार्य है। वे आज अंजुमन इस्लामिया संस्था चम्बा की ओर से स्वर्गीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल गर्ग उर्फ मोंटी पर कालाअंब बैरियर के पास जानलेवा हमला : गाड़ी में रखे 10 लाख रुपए के बैग को भी उठा कर फरार

काला अंब : नाहन नगर परिषद के पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल गर्ग उर्फ मोंटी पर कालाअंब बैरियर के पास जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान कुछ नकाबपोश बदमाशों ने उनकी गाड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!