केजरीवाल की राह पर चलते हुए भगवंत मान न्यायपालिका से बचने का कर रहे दुस्साहस : तरुण चुघ

by

नई दिल्ली, 30 अप्रैल :  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे अपने राजनीतिक गुरु अरविंद केजरीवाल की तरह ही न्यायपालिका का अनादर करने की राह पर चल पड़े हैं।

चुघ ने कहा कि मान ने मानसा की अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने से बचने के लिए 1 मई को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। यह कदम स्पष्ट रूप से न्यायिक प्रक्रिया से बचने और कानून से ऊपर रहने का दुस्साहस कर रहे हैं।

चुघ ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर अदालत की टिप्पणियों का हवाला देते हुए कहा कि भगवंत मान वर्ष 2022 से अब तक एक बार भी अदालत में पेश नहीं हुए हैं। बार-बार अस्पष्ट कारणों के आधार पर छूट मांगते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अदालत ने उनके इस रवैये पर सख्त टिप्पणी करते हुए चेतावनी दी है कि अगली तारीख पर अनुपस्थित रहने पर जमानत रद्द की जा सकती है और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे।

चुग ने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने की उनकी मांग भी अदालत पहले ही खारिज कर चुकी है, इसके बावजूद वे लगातार बचने की कोशिश कर रहे हैं। यह उनके कानून के प्रति दृष्टिकोण को उजागर करता है।

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में पहली बार श्रमिक दिवस पर विधानसभा सत्र बुलाना कई सवाल खड़े करता है। पंजाब के मजदूरों की समस्याओं को हल करने में विफल रहने के बाद अब भगवंत मान शासन को ढाल बनाकर अदालत से भाग रहे हैं।

चुघ ने कहा कि आम आदमी पार्टी का इतिहास ही संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का रहा है। दिल्ली से लेकर पंजाब तक, आम आदमी पार्टी नेतृत्व ने बार-बार अदालतों की अवहेलना कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को चोट पहुंचाने का काम किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी से चोरीशुदा सोने के गहने बरामद 

गढ़शंकर 22 अप्रैल । गढ़शंकर पुलिस द्वारा चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी से चोरीशुदा सोने के गहने बरामद हुए हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर जयपाल ने बताया कि संदीप...
article-image
पंजाब

90 हजार की मौत हो चुकी….पंजाब में उनके खाते में भी पेंशन की170 करोड़ की राशि

चंडीगढ़ :  पंजाब में कई ऐसे पेंशनर्स का पता चला है जिनकी मौत हो चुकी है, लेकिन उनके खाते में पेंशन की राशि चली गई। अब सरकार ने इन सभी मृतकों के खातों से...
article-image
पंजाब

नौजवानों का उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां इंतजार कर रही, अब कोई सिफारिश या रिश्वत नहीं चलती बल्कि मेरिट के आधार पर काम हो रहे :

सुनाम : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नौजवानों का उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां इंतजार कर रही हैं। अब कोई सिफारिश या रिश्वत नहीं चलती बल्कि मेरिट के आधार पर काम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए माहिलपुर में चल रहे सातवें शिविर में 11 पंचायतों के सरपंचों व पंचों ने ली ट्रेनिंग

माहिलपुर ।  प्रदेशिक ग्रामीण विकास संगठन एवं पंचायती राज मोहाली के दिशा-निर्देशों के तहत ब्लॉक माहिलपुर की 149 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए 13 कैंपों का शेड्यूल तैयार कर...
Translate »
error: Content is protected !!