केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार पर कसा शिंकजा : भारतीय दंड संहिता की धारा 201 जोड़ी, मालीवाल के साथ मारपीट करने के आरोप में

by

दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार के खिलाफ ‘सबूत मिटाने और झूठी जानकारी देने’ के लिए भारतीय दंड संहिता की नयी धारा जोड़ी है।

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कुमार पर 13 मई को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर मालीवाल के साथ मारपीट करने का आरोप है। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 201 जोड़ी गई।  अधिकारी ने बताया कि मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 201 (अपराध के साक्ष्य को मिटाने या अपराधी को बचाने के लिए गलत सूचना देना) जोड़ी गई है। उन्होंने बताया कि धारा 201 के अंतर्गत मामले में सबसे बड़े अपराध के लिए दी गई सजा के छठे हिस्से के बराबर कारावास का प्रावधान है। कुमार के खिलाफ 16 मई को भादंसं के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें महिला को आपराधिक धमकी, हमला या बल प्रयोग और गैर इरादतन हत्या के प्रयास से संबंधित धाराएं शामिल हैं। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल ने आरोप लगाया था कि जब वह केजरीवाल से मिलने गई थीं तब कुमार ने उन पर हमला किया और मारपीट की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

मंत्री आतिशी मार्लेना को कोर्ट ने भेजा समन : 29 जून को पेश होने को बुलाया

नई दिल्ली :  लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को बड़ा झटका लगा है। केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना को कोर्ट ने समन भेजा है। कोर्ट ने उन्हें 29...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इनोवेशन, रिसर्च और समस्याओं के हल पर भी कार्य करें युवा : राजेश धर्माणी

मिनर्वा स्टडी सर्कल के पुरस्कार वितरण समारोह में तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री ने की अपील एएम नाथ।  हमीरपुर 26 अक्तूबर। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण...
article-image
पंजाब

मैं भाजपा में नहीं जा रहा हूं, सिर्फ ‘आप’ का हूं: संजीव अरोड़ा

चंडीगढ़, 27 अप्रैल । पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा ने भाजपा में जाने के कयास पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी। सोमवार को उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में नहीं जा रहा हूं। मैं...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले : शून्य नामांकन वाले 89 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों और 10 माध्यमिक विद्यालयों को किया जाएगा बंद

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। मंत्रिमंडल ने राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से 9...
Translate »
error: Content is protected !!