केजरीवाल को EC की नोटिस – यमुना में जहर और नरसंहार के दावे का आज रात 8 बजे तक दें सबूत

by
नई दिल्ली, 28 जनवरी। यमुना के पानी में हरियाणा सरकार द्वारा जहर मिलाने का दावा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल फंसते प्रतीत हो रहे हैं क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग  ने उन्हें नोटिस थमा दी और युमना में जहर वाले दावे पर सबूत मांग लिया है।
चुनाव आयोग ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल यमुना नदी में जहर डालने और दिल्ली में नरसंहार के अपने गंभीर आरोपों को तथ्यों के साथ साबित करें और बुधवार रात आठ बजे तक सबूत पेश करें।
EC ने कहा है कि आपके कद के नेता की तरफ से दिए गए बयानों में बहुत वजन होता है और लोग, खासकर उस पार्टी के समर्थक उस बयान पर विश्वास करते हैं। एक अनुभवी वरिष्ठ नेता होने के नाते, सार्वजनिक रूप से पड़ोसी राज्य के ऊपर यमुना में जहर मिलाए जाने के आरोपों को साबित करने के लिए आपके पास पर्यापत सबूत होने चाहिए।
इसी के साथ इस बात के भी सबूत होने चाहिए कि यमुना को जहरीला करने के लिए किस तरह और कितनी सीमा में केमिकल का इस्तेमाल किया गया था, जिससे दिल्ली में नरसंहार हो जाता। चुनाव आयोग ने कहा है कि यह भी माना जा रहा है कि दिल्ली सरकार ने इतने गंभीर मुद्दे को आधिकारिक तौर पर हरियाणा राज्य सरकार के साथ उठाया होगा।
तीन वर्ष तक हो सकती है जेल
चुनाव आयोग ने अपनी नोटिस में कानूनी प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा है कि राष्ट्रीय एकता के खिलाफ शरारती बयानों के लिए तीन वर्ष तक की कैद हो सकती है। आयोग ने इस तरह के आरोपों से दो पड़ोसी राज्यों के लोगों के बीच दुश्मनी का खतरा भी बताया है।
ये था केजरीवाल का आरोप
उल्लेखनीय है कि सोमवार (27 जनवरी) को दिल्ली की सीएम आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि यमुना में अमोनिया का स्तर सामान्य से काफी ज्यादा है, जिससे दिल्ली के 30 फीसदी लोगों को पानी नहीं मिल पाएगा। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के रास्ते दिल्ली आने वाले पानी में जहर मिलाने का आरोप लगा दिया।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियर्स ने समय रहते इस पानी को बॉर्डर पर ही रोक दिया और अंदर नहीं आने दिया। यदि यह पानी अंदर आ जाता को दिल्ली में कई लोगों की मौत हो जाती और नरसंहार हो जाता।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

35 services of Transport and Goods

Hoshiarpur/July 25/Daljeet Ajnoha : Deputy Commissioner Ashika Jain has told that an important step has been taken by the Punjab Government towards making government services more conveniently available to the common citizens, under which...
article-image
पंजाब

भटियात-डलहौजी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 61 पदों पर भर्ती, 22 जुलाई तक करें आवेदन

चुवाड़ी परियोजना कार्यालय ने मांगे आवेदन, 27 और 31 जुलाई को होंगे साक्षात्कार स्थानीय महिलाओं को अवसर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू एएम नाथ। चम्बा :  बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी...
article-image
पंजाब

25 लाख का कर्ज लिया था कैप्टन ने विधानसभा चुनाब लड़ने कि लिए

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दुआरा इस बार चुनाव लड़ने के लिए  शराब ठेकेदार से उधार लिया। यह बात साहमने आते ही  सियासत भी गरमा गेई।  जिक्रयोग है कि कैप्टन ने बताया...
article-image
पंजाब

क़्वांटम पेपर्स लिमिटेड सैला खुर्द में डायरेक्टर ऑफ़ फैक्ट्रीज के सहयोग से सेफ्टी और भलाई स्कीम के विषय में सेमीनार का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  क़्वांटम पेपर्स लिमिटेड सैला खुर्द में सेफ्टी एवं वर्करो के भलाई स्कीम के विषय में सेमीनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 50 कामगारों ने भाग लिया, इन सभी...
Translate »
error: Content is protected !!