केजरीवाल को ईडी से बचा रहे भगवंत मान : देश के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी राज्य के मुख्यमंत्री को केंद्रीय एजेंसी के चंगुल से बचाने के लिए दूसरे राज्य में राजनीतिक शरण मिली : अर्शदीप कलेर

by

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आम आदमी पार्टी  के नेता अरविंद केजरीवाल को ”राजनीतिक शरण” देने और प्रवर्तन निदेशालय के समन के बीच उन्हें बचाने का आरोप लगाया। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। मुख्यमंत्री बुधवार शाम होशियारपुर जिले के एक विपश्यना केंद्र में 10 दिनों के प्रवास के लिए पहुंचे।

केजरीवाल को राजनीतिक शरण दे रहे भगवंत मान:  शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप कलेर ने एक बयान में कहा, ‘‘देश के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी राज्य के मुख्यमंत्री को केंद्रीय एजेंसी के चंगुल से बचाने के लिए दूसरे राज्य में राजनीतिक शरण मिली है। कलेर ने केजरीवाल से इस बात का जवाब देने को कहा कि अगर वह निर्दोष हैं तो प्रवर्तन निदेशालय से भाग क्यों रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि केजरीवाल पूछताछ का सामना नहीं कर सकते।

पंजाब में विपश्यना कर रहे केजरीवाल :  आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को समन जारी करने के समय पर सवाल उठाते हुए कहा था कि पार्टी के अधिवक्ता नोटिस का अध्ययन कर रहे हैं और ‘‘कानूनी रूप से उचित’’ कदम उठाए जाएंगे। पार्टी ने कहा था कि केजरीवाल का विपश्यना सत्र ‘‘पूर्व निर्धारित’’ था और यह जानकारी सार्वजनिक थी। आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा था, ‘‘हर कोई जानता है कि मुख्यमंत्री 19 दिसंबर को विपश्यना सत्र के लिए जा रहे हैं। वह नियमित रूप से इस ध्यान सत्र के लिए जाते हैं। यह एक पूर्व निर्धारित और पूर्व घोषित कार्यक्रम है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज में करवाचौथ पर मेहँदी मुकाबले का आयोजन 

होशियारपुर : 20 अक्टूबर :  बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ चैरीटेबल ट्रस्ट जेजों द्वारा संचालित बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ गल्र्ज कालेज जेजों में ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में करवाचौथ के उपलक्ष्य...
article-image
पंजाब

मेंहिंदवानी में रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्त एकत्रित : सेवानिवृत्त सूबेदार संतोख चंद द्वारा अपने दिवंगत पुत्र गौरव जोशी की स्मृति को समर्पित सेवानिवृत्त सूबेदार संतोख चंद द्वारा अपने दिवंगत पुत्र गौरव जोशी की स्मृति को समर्पित एक रक्तदान शिविर लगाया रक्तदान शिविर

गढ़शंकर, 19 फरवरी  : मेंहिंदवानी गांव की धर्मशाला में जिला रेड क्रॉस सोसायटी के नेतृत्व और ब्लड डोनर काउंसिल नवांशहर के तकनीकी सहयोग से सेवानिवृत्त सूबेदार संतोख चंद द्वारा अपने दिवंगत पुत्र गौरव जोशी...
article-image
पंजाब

परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर लगाया प्रतिबंध : ज़िले के 14 परीक्षा केंद्रों में होगी सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं की अनुपूरक परीक्षा

ज़िला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर लगाया प्रतिबंध होशियारपुर, 5 मार्च: जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस के अधिकारियों में अंतर्कलह आया साहमने : एसपी शिमला ने डीजीपी पर लगाए गंभीर आरोप : 1 केस की जांच को लेकर हो रहा विवाद

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के पुलिस महकमे में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और एक बड़ा विवाद सामने आया है।  हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ इंजीनियर विमल...
Translate »
error: Content is protected !!