केजरीवाल ने जनता के पैसे अच्छी जिंदगी (ठाठ-बाट वाली) जी – केजरीवाल के सरकारी बंगले पर 3 करोड़ 69 लाख का वार्षिक रखरखाव का आता था खर्च : वीरेंद्र सचदेवा

by
नई दिल्ली : दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा  ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमा पार्टी  के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर बेहद गंभीर आरोप लगाए है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल ने जनता के पैसे अच्छी जिंदगी (ठाठ-बाट वाली) जी है। दरअसल, उन्होंने आरटीआई  का हवाला देते हुए कहा कि केजरीवाल के सरकारी बंगले के रखरखाव पर हर महीने लाख रुपए खर्च होते थे।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 31 मार्च 2015 से 27 दिसंबर 2022 के बीच अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैग स्टाफ रोड़ स्थित पुराने सरकारी बंगले के सामान्य टूट फूट, सीवर, बिजली, बढ़ाई से जुड़े कार्यों पर रूपए 29 करोड़ 56 लाख एवं 35 हजार 74 का खर्च हुआ। उन्होंने कहा कि एक सरकारी बंगले पर लगभग रुपए 3 करोड़ 69 लाख का वार्षिक रखरखाव खर्च साफ दिखाता है।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल किस राजसी स्तर का रखरखाव रखते थे या फिर इसमे भी भ्रष्टाचार का खेल होता होगा। दिल्ली की जनता चाहती है कि केजरीवाल खुद सामने आयें और बतायें की उनके बंगले में ऐसी क्या कमी थी जिसके रखरखाव पर हर माह लगभग रुपए 31 लाख खर्च हो जाते थे? इस दौरान सचदेवा ने केजरीवाल पर एक शानदार जीवनशैली जीने का आरोप लगाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लुधियाना पहुंचीं अमृता वड़िंग: कांग्रेस का एकता, औद्योगिक विकास और समावेशी प्रगति का संकल्प

लुधियाना, 29 जनवरी: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अमृता वड़िंग ने आज लुधियाना का दौरा किया और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने तथा पंजाब के सामने मौजूद प्रमुख चुनौतियों के समाधान के प्रति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसा के 48 शिक्षकों ने लिया जीवन कौशल शिक्षा पर विशेष प्रशिक्षण

62 सरकारी स्कूलों में कार्यक्रम का होगा क्रियान्वयन एएम नाथ। (तीसा) चम्बा :  नीति आयोग (भारत सरकार) के आकांक्षी खंड कार्यक्रम के अंतर्गत मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन एवं हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के संयुक्त...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

20वें स्टेट ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का धूमधाम से शुभारंभ : पद्दी सूरा सिंह, फुटबॉल अकादमी माहिलपुर व गढ़शंकर ने पहले दिन दर्ज की जीत

शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने किया उद्घाटन गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह स्टेडियम में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुझे गद्दार कह लें, हजार बार कह लें… भारतीय ड्रोन से बेशुमार शहादतें हुई : जश्न में डूबी पाकिस्तानी अवाम को पत्रकारों ने झकझोरा

‘…ये जवाब नहीं है, उन्होंने आपके मैनलेंड के चार शहरों में टारगेट को हिट किया है, दर्जनों बंदों को मार दिया है यार, आप क्या बात कर रहे हैं कि उनका तैयारा हमने गिरा...
Translate »
error: Content is protected !!