केजरीवाल पर बरसे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर : अंब में प्रगतिशील हिमाचल के 75 वे स्थापना दिवस कार्यक्रम की शिरकत

by

अंब | केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंब में प्रगतिशील हिमाचल के 75 वे स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली मॉडल को लेकर आम आदमी पार्टी पर जम कर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की आप सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। यहां तक कि दूसरों को क्लीन चिट देने वाले मनीष सिसोदिया खुद जांच के घेरे में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार और अरविंद केजरीवाल दोनों ही झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ और दिनों में केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार की परतें उतरेगी जिसे पूरा देश देखेगा।
उन्होंने कहा कि आप की सरकार भ्रष्टाचार और माफिया की सरकार है । पड़ोसी राज्य पंजाब में ही आप की सरकार आने के बाद 25 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी है । 3 महीनों के अंदर ही स्वास्थ्य मंत्री हटा दिए गए हैं। जबकि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री अभी भी जेल में है ।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया। नरेंद्र मोदी जब गंगा में स्नान करके आए थे तब कुछ नेताओं ने उनका मजाक उड़ाया था। मां गंगा के आशीर्वाद से उन्होंने यूक्रेन रूस युद्ध के दौरान ऑपरेशन गंगा के दौरान 27 हजार स्टूडेंट्स को तोपों के बारूद की बारिश के बीच घर वापस लाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि पूरा देश आज भी नरेंद्र मोदी का अनुसरण करता है। आजादी के 75 में अमृत महोत्सव पर लोगों को हर घर में तिरंगा फहराने की बात हुई तो आज पूरे देश में लोगों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराया। देश नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री को चुन कर बहुत ही सूझबूझ का परिचय दिया। पिछले 8 सालों में आज तक फूटी कौड़ी का भ्रष्टाचार करने का आरोप नहीं लगा है।
अंब खेल के मैदान में मनाए जा रहे प्रगतिशील हिमाचल के 75 में स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान मंच पर तो बीजेपी के लोग दिखे लेकिन मैदान में कुर्सियां खाली दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान अंब से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे प्रवीण शर्मा को पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। और उनके चरित्र पर प्रकाश डाला।
बता दें कि आज भाजपा की ओर से प्रगतिशील हिमाचल के 75 में स्थापना दिवस के तौर पर विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों द्वारा अपनी प्रदर्शनी लगाई गई हैं। इन प्रदर्शनों में विभागों द्वारा अपने अपने कार्यों को दर्शाया गया है। बाहर से आने वाले लोगों के लिए सभा स्थल पर खाने की व्यवस्था भी की गई है। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के और से कला मंच द्वारा प्रस्तुति दी जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर …38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर लगातार जारी है. भारी बारिश, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश में भारी तबाही मचाई है. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राज्य आपातकालीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

121 ग्राम चरस सहित एक गिरफ्तार

एएम नाथ। पालमपुर 20 अगस्त :   कांगड़ा पुलिस की CIA टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पालमपुर थाना के क्षेत्र में आने वाले सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलेट के समीप गश्त/नाकेबंदी के दौरान...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खराब हो सकता है माहौल : केंद्र की चंडीगढ़ प्रशासन को चेतावनी हरियाणा विधानसभा भवन के लिए जमीन ट्रांसफर को लेकर

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के लिए नया भवन बनाने के लिए जमीन ट्रांसफर के मुद्दे पर केंद्र सरकार भी अब हाथ खींच रहा है। गृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ प्रशासन को चेताया है कि यह मुद्दा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विधायक निधि जारीकरने, ट्रेजरी बिलों के भुगतान में व्याप्त कमीशन खोरी रोके सरकार : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने विधानसभा में किया विरोध पहले चुनाव से बचने के लिए इमरजेंसी लगाई गई थी अब सुक्खू लगा रहे आपदा प्रबंधन एक्ट मुख्यमंत्री के...
Translate »
error: Content is protected !!