केजरीवाल पर बस मार्शल ने फेंका पानी : व्यक्ति खानपुर डिपो में बस मार्शल के पद पर कार्यरत

by
अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ी जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दावे को ही पूरी तरह पलट दिया है। दरअसल आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि आज ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल को जलाने की कोशिश हुई है।
                        आरोपी स्प्रिट फेंकने में तो कामयाब हुआ लेकिन माचिस नहीं फेंक पाया। आप ने यह भी दावा कि यह आरोपी बीजेपी का सदस्य है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच के आधार पर कहा है कि दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में केजरीवाल पर हुआ हमला किसी और ने नहीं बल्कि बस मार्शल ने किया है। इतना ही नहीं केजरीवाल पर फेंका गया लिक्विड कुछ और नहीं बल्कि पानी था।  दरअसल अरविंद केजरीवाल पर यह हमला उस वक्त हुआ जब वह ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा कर रहे थे। आरोपी की पहचान अशोक झा के तौर पर हुई है। हमले के तुरंत बाद ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया था। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी आरोपी को बीजेपी का औपचारिक सदस्य बता रही है तो वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह आरोपी बस मार्शल है और उसने केजरीवाल पर पानी फेंका था।
पुलिस ने जांच के आधार पर बताया कि मालवीय नगर इलाके में आप नेताओं ने पदयात्रा का आयोजन किया था लेकिन इसके लिए कोई अनुमति नहीं मांगी गई। यह पदयात्रा चौपाल सावित्री नगर से शुरू हुई और मेघना मोटर सावित्री नगर पर खत्म हुई। अरविंद केजरीवाल इस यात्रा के चीफ गेस्ट थे। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस बल की भी अच्छी तैनाती थी।
                   पुलिस ने कहा कि शाम 5 बजकर 50 मिनट पर अरविंद केजरीवाल लोगों से हाथ मिला रहे थे। इसी दौरान अशोक झा नाम के शख्स ने उन पर पानी फेंकने की कोशिश की। लेकिन क्योंकि वहां पुलिसकर्मी पहले से मौजूद थे, इसलिए आरोपी को तुरंत पकड़ लिया गया और हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति खानपुर डिपो में बस मार्शल के पद पर कार्यरत है। उसने अरविंद केजरीवाल पर पानी क्यों फेंका, इस बात का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
आप ने क्या बताई थी कहानी : अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले के बाद सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर कथित लिक्विड फेंकने वाले को बीजेपी का सदस्य बताया था। उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश हुई है और उस आरोपी के फेसबुक प्रोफाइल से पता चला है कि आरोपी बीजेपी का सदस्य है। सौरभ भारद्वाज ने कहा था, आरोपी के एक हाथ में स्प्रिट और एक हाथ में माचिस थी। वह स्प्रिट फेंकने में तो कामयाब हुआ जो अरविंद केजरीवाल और मुझ पर गिरी लेकिन माचिस से जला नहीं सका। उससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया।
सौरभ भारद्वाज ने दावा कि बीजेपी हारने डर से इस तरह के हमले करा रही है। वह बेईमानी पर उतर आई है। उसे दिल्ली में तीसरी बार हार दिखाई दे रही है इसलिए नींद नहीं आ रही है। उन्होंने दावा किया कि पहले भी अरविंद केजरीवाल पर इस तरह के हमले हो चुके हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डी.ए.वी कॉलेज ऑफ एजुकेशन (होशियारपुर) में नशाखोरी के दुष्प्रभावों और उपचार पर जागरूकता वर्कशाप का आयोजन

नशाखोरी का उपचार स्वास्थ्य विभाग, पंजाब द्वारा निःशुल्क किया जाता हैः महिमा मिन्हास होशियारपुर / दलजीत अजनोहा  :  कोमल मित्तल, आई.ए.एस, डिप्टी कमिश्नर, होशियारपुर और चेयरपर्सन, जिला नशा मुक्ति पुनर्वास सोसायटी, होशियारपुर तथा डॉ....
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 व 7 सितंबर को होगा ब्लाक स्तरीय मुकाबलों का दूसरा चरण : एथलेटिक्स, वालीबाल, कबड्डी सर्कल व नेशनल स्टाइल, फुटबाल व खो-खो के खेल मुकाबले जा रहे करवाए

होशियारपुर, 04 सितंबर  :  खेडां वतन पंजाब दियां-2024 ब्लाक स्तरीय खेल के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जमकर मैदान में पसीना बहाया। ब्लाक स्तरीय मुकाबलों के पहले चरण में जिले के ब्लाक तलवाड़ा, मुकेरियां, टांडा, होशियारपुर-2...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ के ट्रेनी करेगे भाखड़ा व्यास प्रबन्धन वोर्ड (बीबीएमबी) में अप्रिंटिंसशिप

ऊना : भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा क्रॉफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ से अपना आईटीआई कोर्स पास कर चुके ट्रेनियों को मिलेगा अब बीबीएमबी नंगल में अप्रिंटिंसशिप करने...
article-image
पंजाब

नवनिर्वाचित सरपंचों, पंचों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 9 दिसंबर से माहिलपुर में होगा

माहिलपुर :   क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संगठन और पंचायती राज मोहाली के दिशानिर्देशों के तहत ब्लॉक माहिलपुर में बीडीपीओ सुखजिंदर सिंह की अगुआई में नवनिर्वाचित सरपंचों, पंचों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 9...
Translate »
error: Content is protected !!