केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने पर किरेन रिजिजू बोले….गलत फैसले को सही करने के लिए हैं ऊपरी अदालतें’

by

धर्मशाला । केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को बरी किए जाने पर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि अगर फैसला गलत लिया जाता है तो उसको सही करने के लिए ऊपरी अदालतें होती हैं।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू शनिवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर उन्होंने कहा, “यह एक सामान्य प्रक्रिया है। निचली अदालत के फैसले में अगर कोई गलती रह जाती है तो उसके सुधार के लिए ऊपरी अदालत में मामले को ले जाया जाता है। गलत फैसला दिया गया या अगर तथ्यों की ठीक से जांच नहीं की गई, तो ऊपरी अदालत में अपील फाइल की जा सकती है, जहां से सही फैसला लिया जाता है।”

इसी बीच, किरेन रिजिजू ने एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मुझे मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन मुझे बताया गया कि इसके पीछे कोई षड्यंत्र रचा गया है और जिसमें कुछ तार जुड़े हुए हैं। हालांकि, मैं अभी गृह मंत्रालय नहीं संभाल रहा हूं, इसलिए मुझे इस मामले की पूरी जानकारी नहीं दी गई है।” उन्होंने यह भी कहा कि जो भी मामला है, उसे सुलझा लेना चाहिए।

अपने हिमाचल प्रदेश के दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “हिमाचल एक पहाड़ी राज्य है और मुझे तो बहुत अच्छा लगता है। मैं तो आता रहता हूं। इस बार चंबा साइट के क्षेत्र में कुछ प्रोजेक्ट हैं, जो उनके मंत्रालय से जुड़े हुए हैं। उन प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का कार्य जारी है।”

उन्होंने आगे बताया, “पिछले समय मैंने लाहौल-स्पीति का दौरा किया। वहां भी मंत्रालय की ओर से कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। फिलहाल, वे चंबा का दौरा करेंगे और उसके बाद वापस दिल्ली लौटेंगे।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएसएस का थानाकलां में सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न

ऊना, 9 दिसंबर: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर आज सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। शिविर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

153544 बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक -DC राघव शर्मा

ऊना, 15 नवम्बर – राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के अवसर पर 29 नवंबर को जिला ऊना के 153544 बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। 1 से 19 वर्ष तक की आयु के इन...
article-image
पंजाब

पंजाब में AAP नेता की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

पंजाब के खन्ना के करीब इकलाहा गांव के रहने वाले त्रिलोचन सिंह की बीते कल को गोली मारकर हत्या करने की घटना उजागर हुई है. शाम को जब वह अपने खेत से घर लौट...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने 12.50 करोड़ रुपये से निर्मित जल शक्ति विभाग हरोली विश्राम गृह का किया लोकार्पण

हरोली (ऊना) 9 अप्रैल. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को हरोली में जल शक्ति विभाग के नवनिर्मित विश्राम गृह का लोकार्पण किया। लगभग 12.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह आधुनिक परिसर 15...
Translate »
error: Content is protected !!