केजीएमयू मामला: रेजिडेंट डॉक्टर के संपर्क में आईं 20 से अधिक युवतियां, एसटीएफ खंगाल रही पुराना रिकॉर्ड

by

केजीएमयू मामला: आगरा से लखनऊ तक 20 से अधिक युवतियों से संपर्क की जांच
गिरफ्तार रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन के पुराने ठिकानों और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही एसटीएफ; कई युवतियों से संपर्क कर बयान दर्ज कराने का प्रयास
लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में मतांतरण के आरोपों और महिला डॉक्टरों के कथित उत्पीड़न से जुड़े मामले में गिरफ्तार रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जांच एजेंसियां अब उसके आगरा से लखनऊ तक के संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं। जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस दौरान उसके संपर्क में 20 से अधिक युवतियां आई थीं। इनमें छात्राओं के अलावा मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी युवतियां भी शामिल बताई जा रही हैं।
आगरा से लखनऊ तक संपर्कों की पड़ताल
जांच के अनुसार, रमीजुद्दीन के आगरा में पढ़ाई और वहां रहने के दौरान भी कई युवतियों से संपर्क होने की जानकारी सामने आई है। लखनऊ आने के बाद भी उसके संपर्कों का दायरा बढ़ा। एसटीएफ अब उसके पुराने ठिकानों, शैक्षणिक संस्थानों और पेशेवर संपर्कों के आधार पर इन युवतियों की पहचान करने में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीसी होशियारपुर ने उठाया पुल निर्माण का मामला – 302 सड़कें एफसीए के कारण वन विभाग के पास लंबित : सड़कों के किनारे लगाए 51016 मीटर क्रैश बैरियर

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश में 302 सड़कें एफसीए के कारण वन विभाग के पास लंबित हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी विधायक रणधीर शर्मा की ओर से पूछे प्रश्न के...
article-image
पंजाब

PRTC के 10 कर्मचारियों पर मामला दर्ज : SHO पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

संगरूर।  बस स्टैंड संगरूर के समक्ष शुक्रवार को प्रदर्शन करने वाले पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी कॉन्ट्रेक्ट वर्कर यूनियन के 10 सदस्यों पर पुलिस ने इरादा-ए-कत्ल, ड्यूटी में विघ्न डालने समेत गंभीर धाराओं के...
article-image
पंजाब

जिला नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र की क्षमता में होगी वृद्धि : DC आशिका जैन

होशियारपुर, 2 अप्रैल: पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ अभियान के तहत नशे की चपेट में आ चुके व्यक्तियों का नशा छुड़ाकर स्वस्थ जीवन के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों के अंतर्गत जिला प्रशासन...
Translate »
error: Content is protected !!