केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पिति वासियों को दी करोड़ों सौगात

by

एएम नाथ। लाहौल/स्पीति : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के दौरे पर आये केंद्रीय संसदीय कार्य एवं जनजातीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू आज काजा पहुंचे।

उन्होंने वहाँ प्रधानमन्त्री जन विकास योजना के तहत कई कल्याणकारी परियोजनाओं की आधारशिला रखी। जिन सुविधाओं की आधारशिला रखी गई उन उनमें प्रमुख हैं उच्च ऊँचाई खेल प्रशिक्षण केंद्र, आइस हॉकी रिंग और अत्याधुनिक खेल प्रशिक्षण केंद्र शामिल हैं।
काज़ा पहुँचने पर केंद्रीय मंत्री का स्थानीय जनता ने परंपरागत रीति से आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित था।
उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी एवं केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।


उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलते ही उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर मॉनसून सत्र से पहले ही लाहौल स्पिति यात्रा का कार्यक्रम बनाया क्योंक वे यहाँ की समस्याओं एवं विकास के मुद्दों को स्वयं जानना चाहते थे।
केंद्रीय मंत्री ने ताबा से आगे सड़क की खस्ता हालत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क की टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है।
उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में शिमला से रामपुर होते हुए किन्नौर-लाहौल स्पिति पूरे की सड़कें डबल लेन की जाएंगे। सड़क मार्ग चौड़े होने से लोगों की जीनव शैली में भी तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा।
किरेन रिजिजू ने स्पिति के होम स्टे कॉंसेप्ट की भी जमकर सराहना की। रविवार को भी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू लाहौल स्पिति जिला के दौरे पर रहेंगे।
उनके साथ कार्यक्रम में मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत एवं स्थानीय विधायक अनुराधा राणा भी उपस्थित थीं। विधायक अनुराधा राणा ने उनके क्षेत्र की जनता को बहुमूल्य परियोजनाओं की सौगात देने के लिए केंद्र सरकार और मंत्री महोदय का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो वह एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण को खत्म कर देगी ; कंगना रनौत : कंगना रनौत

एएम नाथ। मंडी ; मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसंवाद अभियान के दौरान करीब 12 कार्यक्रमों में भाग लिया। कंगना रनौत ने कहा कि मंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी डिपो से मिलने वाला फोर्टिफाइड चावल सुरक्षित और स्वास्थयवर्धक

फोर्टिफाइड चावल में आयरन, विटामिन बी12, फोलिक एसिड और अन्य पोषक तत्व शामिल अफवाहों एवं भ्रांतियों पर ध्यान न देकर निश्चिंत होकर खाने में करें उपयोग जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांच दिनों तक हिमाचल प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम : बारिश-बर्फबारी को लेकर अलर्ट हुआ जारी

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश में लगातार पांच दिनों तक बारिश-बर्फबारी होने का अनुमान है। 25 व 27 जनवरी को मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक नवीनतम पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक महावारी पर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए किया जागरूक : अप्राजिता…. मैं चम्बा की व वो दिन योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का किया आयोजन

एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला के सौजन्य से राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकानी के परिसर में अप्राजिता…. मैं चम्बा की व वो दिन योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता...
Translate »
error: Content is protected !!