केमिकल से भरा टैंकर ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, चालक को नींद आने से बेकाबू हुआ था टैंकर

by

गढ़शंकर – रविवार की रात कैमिकल से भरे टैंकर के चालक को नींद की झपकी लगने के कारण उसका टैंकर सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया जिसके चलते दोनों वाहनक्षतिग्रस्त हो गए और इस टक्कर से एक दुकान को नुकसान पहुंचा है जबकि चालक घायल होने से बच गया।
जोगा सिंह ने बताया कि वह जब रात को सोने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक जोर से टक्कर की आवाज आई और उसका घर को जोर का झटका लगा वह भागकर घर से बाहर निकले तो देखा कि सड़क किनारे खड़े ट्रक को टैंकर की टक्कर मार देने के कारण ट्रक उनके घर की दीवारों से टकरा गया है। इस संबंध में सैला खुर्द चौकी प्रभारी महिंदर पाल ने बताया कि टैंकर नंबर पब 03कयो 9765 का चालक चमकौर सिंह पुत्र उजागर सिंह वासी उपली थाना धनोला जिला संगरूर केमिकल लेकर सैला खुर्द आ रहा था जब वह बाबा औघड़ की जगह के पास पूहंचा तो उसका टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक पब 10 केयो 7471 से टकरा गया। उन्होंने बताया कि चालक सुरक्षित है जबकि दोनो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं और वह इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एलायन्स क्लब होशियारपुर यूनिक की मीटिंग एैली एडवोकेट एस.पी.राणा की अध्यक्षता में की गई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : एलायन्स क्लब होशियारपुर यूनिक की मीटिंग एैली एडवोकेट एस.पी.राणा की अध्यक्षता में की गई जिसमें पास्ट डिस्ट्रिक गर्वनर एैली रमेश कुमार तथा इंटरनैशनल डायरैक्टर एैली अशोक पुरी विशेष तौर पर उपस्थित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिकारा राइड, हाउसबोट, क्रूज, हाई-टेक मोटरबोट, जेट स्कीज़ और वाटर स्कूटर गतिविधियों को किया शुरू :गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

रोहित भदसाली।  बिलासपुर : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर के मंडी-भराड़ी स्थित गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों का शुभारम्भ किया। क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नए आयाम प्रदान करते हुए...
article-image
पंजाब

31 अगस्त तक करवा सकते हैं किसान आलू फसल का बीमा – डॉ कुलभूषण धीमान

रोहित भदसाली। ऊना, 7 अगस्त। जिला के किसान अपनी आलू फसल का बीमा 31 अगस्त तक करवाना सुनिश्चित करें। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक कृषि डॉ कुलभूषण धीमान ने बताया कि एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी...
Translate »
error: Content is protected !!