केरल में हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 308 ग्राम सिंथेटिक ड्रग MDMA बरामद : 2 महिलाओं सहित सात आरोपी गिरफ्तार

by

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़ / त्रिशूर (केरल) : केरल पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए त्रिशूर जिले में एक हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। सिटी डिस्ट्रिक्ट एंटी-नारकोटिक स्पेशल एक्शन फोर्स (DANSAF) और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये कीमत की 308 ग्राम घातक सिंथेटिक ड्रग MDMA बरामद की गई है।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वणियामपारा क्षेत्र में हाई-स्पीड वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पलक्कड़ से त्रिशूर जा रही एक स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार लोगों की पहचान शिफास (26), विद्या (28), जिष्णु (27) और लक्ष्मी (20) के रूप में हुई, जो गुरुवायूर-पावर्टी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
तलाशी के दौरान एक महिला आरोपी के प्राइवेट पार्ट में छिपाकर रखा गया करीब दो ग्राम MDMA बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए मुख्य आरोपी शिफास के घर पर छापा मारा, जहां से 18 ग्राम अतिरिक्त MDMA बरामद की गई। आगे की जांच में पुलिस एक एल्युमीनियम फैब्रिकेशन वर्कशॉप तक पहुंची, जहां से और भी नशीले पदार्थ बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, इस पूरे ऑपरेशन में कुल 308 ग्राम सिंथेटिक ड्रग MDMA जब्त की गई है। मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह के तार किन-किन राज्यों और अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

483 अंकों के साथ ऊना की अंकिता प्रथम – टॉप-10 में 75 में से 61 लड़कियाँ : HP बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित

एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) धर्मशाला ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 83.18 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं, जो पिछले वर्ष के...
article-image
पंजाब

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के पांच आतंकी गिरफ्तार

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर से बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए विदेश आधारित गैंगस्टर जीवन फौजी से संबंधित पाक-आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।...
article-image
पंजाब

World’s Biggest Gold Leaf

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 23 Burger Chachu (Six10 Burger) Hoshiarpur, Punjab in Association with the Team of Grand Mercure Hotel, Agra, Uttar Pradesh organized a World Record Program under the mentorship of Sharandeep Singh and made...
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला सरस मेले में सोमभद्रा उत्पादों के स्वाद ने जीता दिल

वन मंत्री राकेश पठानिया व विधायक विशाल नैहरिया ने भी की तारीफ ऊना, 24 मार्चः अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्री मेले के बाद धर्मशाला में 21 मार्च से आरंभ हुए सरस मेले में जिला ऊना के...
Translate »
error: Content is protected !!