केवल कांग्रेस ही पंजाब को प्रगति और समृद्धि की ओर ले जा सकती है: अमृता वड़िंग

by

सराभा नगर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया

लुधियाना, 29 अक्टूबर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमृता वड़िंग ने कहा है कि केवल कांग्रेस पार्टी ही पंजाब को प्रगति और समृद्धि की ओर ले जा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही लुधियाना में उद्योग लेकर आई और इसे औद्योगिक केंद्र बनाया। हालाँकि, वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण उद्योग दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर हैं।

सराभा नगर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए, अमृता वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा राजनीतिक स्वार्थों से ऊपर उठकर पंजाब को प्राथमिकता दी है। पार्टी लुधियाना में उद्योग लेकर आई और इसे औद्योगिक केंद्र बनाया। हालाँकि, वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण उद्योग दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हें पता है कि वे दोबारा सत्ता में नहीं आएंगे, इसलिए इनके नेता राज्य को दोनों हाथों से लूटने में लगे हैं।

इस दौरान उन्होंने नशे की गंभीर समस्या पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अकालियों द्वारा लाया गया नशा राज्य के युवाओं को निगल रहा है। उन्होंने बताया कि कैसे युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं और उनके परिवार इस पीड़ा को झेलने के लिए मजबूर हैं।

साथ ही, राज्य में आम आदमी पार्टी सरकार की ज्यादतियों का ज़िक्र करते हुए, वड़िंग ने बताया कि कैसे श्री मुक्तसर साहिब में पुलिस ने एक युवक पर झूठा मामला दर्ज करके उसे उठा लिया था। लेकिन कांग्रेस पार्टी के विरोध के कारण मामले ने नया मोड़ ले लिया और पुलिस को निर्दोष लोगों को छोड़ना पड़ा। अमृता वड़िंग ने ज़ोर देते हुए कहा कि हमारे लिए पंजाब सबसे पहले है और जहाँ भी ज़रूरत होगी, वे पहुंचेंगी।

बैठक को संबोधित करते हुए, ज़िला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने कहा कि मौजूदा सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। इन्होंने न तो महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह दिए और न ही नशे की गंभीर समस्या को जड़ से खत्म कर पाए। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि आए दिन राज्य में गैंगस्टरों द्वारा लोगों से फिरौती मांगने की खबरें आती रहती हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और लोग डर व चिंता में जीने को मजबूर हैं।

इससे पहले अमृता वड़िंग को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सम्मान चिन्ह भेंट किया। जहां अन्य लोगों के अलावा, मोनिका चोपड़ा जगताप महासचिव महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पीसीसी सदस्य सुशील मल्होत्रा ​​एवं पुरषोत्तम खलीफा, मनिंदर पाल टीटू, अमरेन्द्र सिंह जस्सोवाल, रोहित पाहवा, सुनील सहगल, नीरज बिरला, अनिल सचदेवा, अश्वनी जैन, जसविन्दर सिंह, कुलजीत नीटा, यशपाल कपूर, दीपक हंस, जगमोहन सिंह निक्कू, हेमन्त महाजन भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जब तक सरकार सड़कें नहीं खोलती, किसान शंभू व खनौरी सीमाओं पर रहेंगे: सरवन सिंह पंधेर

चंडीगढ़  :   पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने सोमवार को कहा कि दिल्ली की ओर मार्च करने का निर्णय नहीं बदला है। किसान नेता ने कहा कि जब तक...
article-image
पंजाब

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की 9 अक्तूबर को फिल्लौर में महारैली – करीमपुरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बहुजन समाज पार्टी जिला हुशियारपुर की विशेष बैठक कमालपुर गांव में, बसपा पंजाब कोऑर्डिनेटर गुरनाम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर बसपा पंजाब अध्यक्ष और राज्यसभा के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोई मुकदमा नहीं, केवल दिखावा’: सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने पर पंजाब, हरियाणा सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा सरकार को पराली जलाने के कारण दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने के मामले में आड़े हाथों लिया। 16 अक्टूबर को कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकार...
article-image
पंजाब

अकाली दल को छोड़ कांग्रेस में शामिल : वरिष्ठ नेता राजिंदर दीपा और सरबजोत सिंह साबी

लुधियाना :पंजाब की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आगामी लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से ठीक पहले शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजिंदर दीपा...
Translate »
error: Content is protected !!