केवी सलोह के निर्माणाधीन भवन की निगरानी समिति की मासिक बैठक आयोजित : केवी सलोह के निर्माणाधीन भवन की निगरानी समिति की मासिक बैठक आयोजित उपायुक्त ने भवन के निर्माणाधीन कार्यों को 30 सितम्बर तक पूर्ण करने के दिए निर्देशउपायुक्त ने भवन के निर्माणाधीन कार्यों को 30 सितम्बर तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

by
ऊना, 18 अगस्त – केन्द्रीय विद्यालय सलोह के निर्माणाधीन भवन की निगरानी समिति की मासिक बैठक उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने केवी सलोह के निर्माणाधीन भवन में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट का जायजा लिया। इस दौरान राघव शर्मा ने निर्माणाधीन भवन का कार्य कर रहे बीएसएनएल के अधिकारियों को 30 सितंबर तक निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि बच्चों को नए भवन में पठन-पाठन का कार्य सुचारु रूप से चल सके और विद्यार्थियों को नया भवन मिल सके। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर लगाने व जल शक्ति विभाग को पेयजल की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य युधवीर सिंह ने उपायुक्त राघव शर्मा का स्वागत किया तथा निगरानी समिति की मासिक बैठक में अजेंडे का बिंदुबार विवरण दिया।
इस अवसर पर बीएसएनएल के उपमंडल अधिकारी एसपीएस बाजवा, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता पुनीत शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हरोली, बिजली विभाग सहायक अभियंता हरोली, राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज अंबोटा के वास्तुकला के विभागाधायक्ष अरुण शर्मा, सदस्य रविंद्र सिंह व मनोज कुमार उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों ने नशे के खिलाफ शून्य सहिष्णुता नीति का लिया संकल्प

एएम नाथ।  जोगिंदर नगर, 19 दिसंबर।  श्रम कल्याण बोर्ड उप-कार्यालय जोगिंदर नगर के प्रेरक पवन कुमार ने बताया कि उपमंडल में कामगार कल्याण बोर्ड के तत्वावधान में संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने बड़सर और लाहौल स्पीति में किए “टिकट” फाइनल, अनुराधा और सुभाष मैदान में

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने बड़सर और लाहौल स्पीति के लिए प्रत्याशियों के टिकट फाइनल कर लिए हैं। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के 140 उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका : वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में दी खरीद प्रक्रिया की जानकारी

नेस्ले, ल्यूमिनस, लिवगार्ड समेत कई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साझा की विक्रेता पंजीकरण प्रक्रिया; स्थानीय एमएसएमई और स्वयं सहायता समूहों के लिए नए कारोबारी अवसरों पर चर्चा रोहित जसवाल  I ऊना, 16 अक्टूबर। हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुरवासियों के लिए खुशखबरी, बड़े स्तर पर किया जाएगा आयोजन : हमीर उत्सव का फिर से करेंगे आगाज : सुनील शर्मा बिट्टू

एएम नाथ। हमीरपुर 25 दिसंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि हमीरपुर में कई वर्षों से बंद किए गए हमीर उत्सव के आयोजन को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू...
Translate »
error: Content is protected !!