कैंसर रोगियों व अन्य रोगी जो लंबे समय से बीमार को घर-द्वार पर उपशामक देखभाल प्रदान करने का उद्देश्य -मुख्यमंत्री ने पॉलिटिव देखभाल वाहन को किया रवाना

by
एएम नाथ / शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कैंसर रोगियों व अस्पताल जाने में असमर्थ और अन्य रोगी जो लंबे समय से बीमार है, को घर-द्वार पर उपशामक देखभाल प्रदान करने के उद्देश्य से चिकित्सा पेशावरों की एक समर्पित टीम और वाहन को रवाना किया। इस टीम में उपशामक देखभाल में प्रशिक्षित एक चिकित्सक, एक समाजशास्त्री तथा एक नर्स शामिल हैं जो आईजीएमसी शिमला में रेडियोथेरेपी एवं आन्कोलॉजी विभाग के अन्तर्गत रोगियों को स्वास्थ्य देखभाल करेंगे। यह पहल प्रदेश में सिप्ला फाउंडेशन तथा कैनसपोर्ट इंडिया के सहयोग से शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल रोगियों को सुलभ स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह टीम रोगियों की चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आईजीएमसी शिमला के चिकित्सकों के साथ गहन परामर्श में कार्य करेगी। चिकित्सा देखभाल के अलावा टीम में शामिल समाजशास्त्री रोगियों की सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं को पूरा करने का कार्य करेगी और उनकी चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करेंगे।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इस पहल के अन्तर्गत मरीजों को दवाइयां और ड्रैसिंग किट निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। शुरूआत में यह सेवा आईजीएमसी शिमला के 40 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले मरीजों को प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल गंभीर रूप से बीमार मरीजों को विशेष देखभाल प्रदान करने और घर-द्वार पर आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने में कारगर साबित होगी।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुशासन सप्ताह के तहत कार्यशाला का आयोजन

मंडी, 24 दिसंबर।   जिला प्रशासन मंडी की ओर से जिले में सुशासन सप्ताह “प्रशासन गांव की ओर”-2025 का आयोजन 19 दिसंबर से 25 दिसंबर, 2025 तक किया जा रहा है। इसी के दृष्टिगत अतिरिक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मक्लोडगंज में दिल्ली का युवक लापता – 5 जनवरी से फोन स्विच ऑफ, तलाश पर 25 हजार का इनाम

एएम नाथ। मैक्लोडगंज  :  हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज में दिल्ली से घूमने आया एक युवक लापता हो गया है। 5 जनवरी से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजन और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लोगों से रेडक्रॉस समिति को उदारतापूर्वक अंशदान करने का उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया आग्रह

रोहित जसवाल।  नालागढ़ : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत देर सांय सोलन ज़िला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ज़िला स्तरीय तीन दिवसीय रेडक्रॉस मेले की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की। मुकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16 करोड़ की लागत से बनने वाले रिहायशी भवनों का किया शिलान्यास : टांडा मेडिकल कालेज बनेगा उत्कृष्ट संस्थान: आरएस बाली

नगरोटा, 08 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा को उत्कृष्ट मेडिकल कालेज के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि रोगियों को उपचार...
Translate »
error: Content is protected !!