कैग रिपोर्ट ने खोली सुक्खू सरकार की पोल – व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार ने व्यवस्था को ही ध्वस्त कर दिया : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ । शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि 2023-24 की कैग रिपोर्ट ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली की सच्चाई उजागर कर दी है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट स्पष्ट करती है कि प्रदेश सरकार में विजन की कमी है जिसके कारण केंद्र द्वारा भेजे गए 1024 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में पड़े रह गए और उनका सदुपयोग नहीं हो सका।

जयराम ठाकुर ने शनिवार को एक बयान में कहा कि यह राशि प्रदेश की जनता की भलाई के लिए थी लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण इसे खर्च नहीं किया गया और वापस भेजना पड़ा। यह प्रदेश की जनता के साथ सीधा अन्याय है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुद को सबसे ज्यादा पढ़ने वाला बताते हैं, लेकिन कैग रिपोर्ट बताती है कि 711 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट प्रस्तुत करने के बावजूद संबंधित 14 मदों का मूल बजट तक खर्च नहीं किया गया।

उन्होंने आगे कहा कि 40 योजनाओं के लिए जारी राशि में से एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ, जो सरकार की नाकामी को उजागर करता है। इसके अलावा, 2,990 परियोजनाओं के 2,795 करोड़ रुपये की उपयोगिता प्रमाणपत्र (यूसी) भी सरकार समय पर जमा नहीं कर पाई। इससे यह सवाल खड़ा होता है कि आखिर यह पैसा कहां गया और कैसे खर्च हुआ?

मणिमहेश यात्रा के दौरान आई आपदा पर बोलते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान सरकार के आधिकारिक आंकड़ों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि जान-माल का नुकसान सरकारी रिपोर्ट से कहीं अधिक है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह मणिमहेश में आई आपदा पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करे और राहत कार्यों में पारदर्शिता लाए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली सरकार ने व्यवस्था को ही ध्वस्त कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश की पहली क्लस्टर सतरीय पारितोषिक समारोह का सफल आयोजन : विद्यालय के अकादमी, खेल, योग, एनएसएस, एससीसी, इको क्लब ,सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया।

बिलासपुर 12 जनवरी :  घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा स्कूल में क्लस्टर सतरीय प्रदेश की पहली वार्षिक पारितोषिक  समारोह का सफल आयोजन प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा व चंबा जिलों में इको टूरिज्म में काम करना उनकी प्राथकिताओं में रहेगा : टनल क्नैक्टिविटी की बात हो या फिर कांगड़ा में रेलवे सैक्टर की बात हो इन पर भी मजबूती से काम किया जाएगा – आंनद शर्मा

एएम नाथ । धर्मशाला :  कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आंनद शर्मा ने कहा कि कांगड़ा व चंबा जिलों में इको टूरिज्म में काम करना उनकी प्राथकिताओं में रहेगा। चंबा जिला में चाहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोजगार मेले में 3184 युवाओं को मिलेगा जॉब का अवसर: बाली

42 नामी गिरामी कंपनियों ने भेजी वेकेंसी रिपोर्ट :  बाल मेले के समापन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु करेंगे शिरकत धर्मशाला, 22 जुलाई। नगरोटा में बाल मेले के उपलक्ष्य पर 25 जुलाई को राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना पंजीकरण चल रहे ट्रैक्टरों को किया जाए जब्त : अवैध खनन के रोकथाम के लिए कड़ाई से कार्यवाही की जाए सुनिश्चित – DC अपूर्व देवगन

चालान के लिए अधिकृत विभागीय अधिकारी आपसी समन्वयन स्थापित कर करें कार्य चंबा, 3 अक्टूबर उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!