कांगड़ा व चंबा जिलों में इको टूरिज्म में काम करना उनकी प्राथकिताओं में रहेगा : टनल क्नैक्टिविटी की बात हो या फिर कांगड़ा में रेलवे सैक्टर की बात हो इन पर भी मजबूती से काम किया जाएगा – आंनद शर्मा

by

एएम नाथ । धर्मशाला :  कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आंनद शर्मा ने कहा कि कांगड़ा व चंबा जिलों में इको टूरिज्म में काम करना उनकी प्राथकिताओं में रहेगा। चंबा जिला में चाहे टनल क्नैक्टिविटी की बात हो या फिर कांगड़ा में रेलवे सैक्टर की बात हो इन पर भी मजबूती से काम किया जाएगा।

प्रदेश के पिछड़े जिलों में माने जाने वाले चंबा जिला में एक बड़ा केंद्रीय संस्थान जैसे कि आईआईआईटी या उसके स्तर का कोई भी संस्थान स्थापित करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के काम को भी जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां तक चंबा जिला की बात है तो वहां केंद्रीय संस्थान के साथ ही मल्टी स्पैशिलिटी कायम करने के लिए काम किया जाएगा। आंनद शर्मा ने यह बात हिन्दुस्थान समाचार के साथ एक साक्षात्कार के दौरान कही।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि हर बार कांगड़ा-चंबा के विकास के दावे करने वालों ने धरातल में कुछ नही किया। रेल नेटवर्क की बात करें तो पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल लाइन को ब्राॅडगेज करने का वायदा किया गया लेकिन हालात यह है कि ब्राॅडगेज तो दूर की बात सिंगल गेज भी बंद पड़ी रहती है। लोगों को इससे काफी परेशानी होती है। रेल का सफर लोगों के लिए काफी सस्ता रहता है लेकिन इसके बंद होने से आम लोगों के साथ ही व्यापारियों को भी मुशिकल हो रही है। इस रेलवे लाइन को लेकर भी काम करना प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने केंद्रीय मंत्री रहते हुए पूरे प्रदेश के विकास में कोई की नही छोड़ी थी। कांगड़ा की बात करें तो निफट और कंदरोड़ी में 150 करेाड़ का उद्योग पार्क स्थापित किया गया। इसके अलावा मंडी में आईआईआईटी सहित अन्य केंद्रीय संस्थान लाए गए। मौका मिलेगा तो आगे और भी बहुत कुछ करेंगे। चम्बा में इको फ्रेंडली पार्क पर भी काम करेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से कांगड़ा-चम्बा क्षेत्र को और अधिक विकसित करने के लिए पठानकोट मिलिट्री एयरपोर्ट को आम नागरिकों के लिए खोलने का प्रयास किया जायेगा। पठानकोट से जोगिंद्रनगर रेल सेवा को ब्रॉड गेज किया जाएगा और निरंतर रख-रखाव के साथ ही सैन्य सेवा की दृष्टि से इस रेल सेवा को योल कैंटोनमेंट से जोड़ा जाएगा। छोटे दुकानदारों के ऋण का वन टाइम सैटेलमेंट किया जाएगा। इसके अलावा आवश्यकता के अनुसार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में केंद्रीय और अत्याधुनिक शिक्षण संस्थानों को खोला जाएगा। स्थानीय फल उत्पादकों की मांग को देखते हुए किन्नू, लीची आम एवं अन्य फलों पर आधारित फूड प्रोसेसिंग उद्योग लगवाना और उद्योगों व सरकार के बीच मैत्री वातावरण बनवाना और क्षेत्र में नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनवाने पर भी काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के समक्ष वर्षों से लंबित पड़ी शाह नहर एवं छौंछ खड्ड की डीपीआर को प्राथमिकता से मंजूरी दिलवाकर राशि स्वीकृत करवाना करवाई जाएगी। पौंग डैम के निचले क्षेत्र में मीलयां तक ब्यास नदी के किनारे तटीकरण करवाने पर काम किया जाएगा। नंगलाड एवं बडूही इंडस्ट्री एरिया को जल्दी शुरू किया जाएगा तथा बड़े पैमाने के उद्योग लगाए जाएंगे ताकि युवा साथियों को रोजगार एवं स्वरोजगार मिल सके।

आंनद शर्म ने कहा कि कांगड़ा चम्बा लोकसभा क्षेत्र में कंप्यूटर विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे। सेना में भर्ती के लिए हिमाचली स्पेशल कोटे की बहाली के लिए कदम उठाये जाएंगे। कांगड़ा चम्बा लोकसभा क्षेत्र में उचित स्थान पर फिल्म सिटी की स्थापना की जाएगी। गद्दी जनजाति की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित एवं पुर्नत्थान करने के लिए धर्मशाला में गद्दी संग्रहालय की स्थापना करने के अलावा भेड़ पालकों और भेड़-बकरियों का बीमा किया जाएगा। यही नही भेड़ पालकों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

उनहोंने कहा कि विकास की दृष्टि से पिछड़े चम्बा जिला के लिए टनल का निर्माण करवाने पर काम किया जाएगा। इनमें होली उत्तराला टनल सहित चंबा चुवाड़ी टनल का निर्माण पूरा करवाना भी प्राथमिकता रहेगी। देवीकोठी से माला तक टनल का विकास। टनल किमती नाला चरड़ा से हिन्दी (लाहौल स्पीती) का निर्माण किया जाएगा। चम्बा में हस्तशिल्प और हस्तकला संस्कृति को प्रोत्साहित किया जाएगा। पौंग बांध विस्थापितों के लंबित मुद्दों का अतिशीघ्र समाधान करवाने पर जोर दिया जाएगा। पौग बांध और चमेरा बांध में पर्यटन की दृष्टि से जलक्रीड़ा को बढ़ावा दिया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए परिवहन व्यवसायियों की समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान किया जाएगा। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हैैली पोर्ट्स का निर्माण करना और उचित इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू के 62वें जन्मदिन पर विभिन्न क्षेत्रों से समर्थक, कांग्रेस नेता और आम लोग मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने पहुंचे : सीएम ने केक काटा, नाटी डालकर जश्न मनाया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को अपना 62वां जन्मदिन मनाया और इसके साथ ही वे जीवन के 63वें वर्ष में प्रवेश कर गए। इस मौके पर राजधानी शिमला स्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए मनरेगा सेल्फ अनुमोदित : 1511 करोड़ 73 लाख 61 हजार की राशि के 63489 कार्यों के शेल्फ का किया गया अनुमोदन – ज़िला परिषद चंबा की विशेष बैठक आयोजित, डा. नीलम कुमारी  ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 5 मार्च :   ज़िला परिषद चंबा की विशेष बैठक अध्यक्ष डा. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में आज परिषद के सभागार में  आयोजित की गई । बैठक  में  महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

बद्दी, 27 जनवरी (तारा) : श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः विद्यालय के डायरेक्टर कर्नल केजेएस रंधावा द्वारा झंडा फहराने के साथ हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केरल के दौरे से लौटे शिमला ज़िले के विद्यार्थी, साझा किए अनुभव

एएम नाथ। शिमला : भारत सरकार की “एक भारत श्रेष्ठ भारत” पहल के अंतर्गत केरल एक्सपोजर विजिट पर गए शिमला ज़िले के 26 छात्र-छात्राओं का दल आज शिमला लौट आया। इस दल में 19...
Translate »
error: Content is protected !!