कैग रिपोर्ट बनी सरकार की मुसीबत, जयराम ने पूछा- जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

by

438 करोड़ बिना बजट प्रावधान खर्च करने का आरोप, ई-टेंडरिंग में गड़बड़ियों पर भी उठाए सवाल

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन पेश कैग रिपोर्ट को लेकर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। शुक्रवार को जारी बयान में जयराम ने कहा कि कैग रिपोर्ट ने सरकार के कथित ‘व्यवस्था परिवर्तन’ की हकीकत सामने ला दी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में इस मॉडल का पूरा नकाब उतर जाएगा।

जयराम ने आरोप लगाया कि कैग की ऑडिट रिपोर्ट में वित्तीय कुप्रबंधन, प्रशासनिक अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार के कई गंभीर मामले सामने आए हैं। उनका कहना है कि ऑनलाइन टेंडरिंग, सरकारी खरीद और कर वसूली जैसे क्षेत्रों में सामने आई खामियों से प्रदेश के राजस्व को नुकसान हुआ है।

438 करोड़ बिना बजटीय प्रावधान खर्च!

जयराम ठाकुर ने कहा कि कैग रिपोर्ट के अनुसार करीब 438 करोड़ रुपये बिना बजटीय प्रावधान के खर्च किए गए, जबकि करीब 673 करोड़ रुपये की योजनाओं के लिए प्रावधान होने के बावजूद राशि खर्च नहीं की गई। उन्होंने इसे वित्तीय प्रबंधन की गंभीर विफलता बताया।

ई-टेंडरिंग पर भी सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली में सामने आई कथित अनियमितताओं को गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में एक ही IP एड्रेस से कई टेंडर बोलियां भरने और कुछ मामलों में विभागीय IP एड्रेस के इस्तेमाल का उल्लेख है।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग बोलियों के बीच मामूली अंतर भी सामने आया है, जो कथित तौर पर विभाग और ठेकेदारों के बीच मिलीभगत की आशंका पैदा करता है। जयराम ने सरकार से पूछा कि विभागीय कार्यालयों से सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल कर ई-टेंडर भरने और हासिल करने की अनुमति आखिर किसके निर्देश पर दी गई।

सरकारी नियुक्तियों पर भी निशाना

जयराम ठाकुर ने हाल ही में हाईकोर्ट द्वारा सरकार की एक नियुक्ति रद्द किए जाने के फैसले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला दिखाता है कि सरकार की कुछ नियुक्तियां कानूनी कसौटी पर खरी नहीं उतर रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश आर्थिक संकट और बढ़ते राजस्व घाटे से जूझ रहा है, ऐसे में सरकार को कैग रिपोर्ट में उठाए गए सवालों पर जनता के सामने जवाब देना चाहिए।

भाजपा ने प्रकोष्ठों में की नई नियुक्तियां

इस बीच प्रदेश भाजपा ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए परिवहन, देव समाज और बुनकर प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां की हैं।

भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज कुमार राणा ने रमेश कमल, संजय ठाकुर और महेंद्र मनकोटिया को प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया है।

देव समाज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रेम प्रसाद पंडित ने मीना शर्मा, प्रकाश बंसल और मकर ध्वज को प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गोली लगने से पिता-पुत्र की मौत का मामला : पुलिस की ओर से चार टीमों का गठन, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी: एसएसपी सुरेंद्र लांबा

होशियारपुर, 21 अक्टूबर :   बीती शाम थाना बुल्लोवाल क्षेत्र में हुई दोहरी हत्या के मामले में एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने आज बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर चार विशेष टीमों का गठन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लदरौर में एसडीएम ने किया तीन दिवसीय सायर मेले का शुभारंभ

भोरंज 15 सितंबर । लदरौर का तीन दिवसीय सायर मेला रविवार को आरंभ हो गया। भोरंज के एसडीएम संजय स्वरूप ने बाबा लखमीर दास की पूजा अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोलाकार में बने संकेत आदेशात्मक होते हैं जिनका ड्राइवर के लिए हर स्थिति में पालन करना जरूरी होता , त्रिभुज में दिये गये संकेत चेतावनी : आरटीओ रमेश चन्द कटोच

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत कार्यशाला आयोजित ऊना, 23 जनवरी: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को मुख्य ध्येय मानकर सरकार द्वारा चलाए गए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा एवं निरीक्षण अभियान के तहत आज इंडियन आॅयल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC तथा SSP मण्डी के कार्यालयों का देई कार्यक्रम के तहत छात्राओं को एक्सपोजर विजिट करवाया :

मंडी 7 दिसंबर: बाल विकास परियोजना अधिकारी,सदर, मंडी वंदना शर्मा ने बताया कि बाल विकास परियोजना सदर मंडी के पर्यवेक्षक वृत्त टारना द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) मंडी की बारहवीं कक्षा की कला...
Translate »
error: Content is protected !!