कैडर के सुझावों को सुखबीर सिंह बादल द्वारा गठित कमेटी को सौंपा जाएगा

by

फतेहगढ़ साहिब: वरिष्ठ नेता इकबाल सिंह झूंदा की अगुवाई में आज शिरोमणी अकाली दल की सब-कमेटी ने हाल ही के विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के कारणों पर प्रतिक्रिया लेने के साथ साथ साथ पार्टी को दोबारा से मजबूत करने के तरीके और सुझाव देने के लिए आज इस जिले में मीटिंगें की। सब कमेटी, जो विभिन्न जिलों में मीटिंगें कर रही है ।जिसके तहत आज फतहगढ़ साहिब व अमलोह के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से अलग अलग मुलाकात की। यह जानकारी देते हुए सरदार झूंदा ने कहा कि ‘‘ सब-कमेटी को जमीनी स्तर के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से इकटठी की गई सीधी प्रतिक्रिया के आधार पर जमीनी रिपोर्ट तैयार करने का काम सौंपा गया है। इसे ध्यान में रखते हुए सब-कमेटी ने फतेहगढ़ साहिब और अमलोह में दो मीटिंग की। स्पष्ट चर्चा हुई और पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पहलुओं  के बारे में बताया, जिन पर फिर से विचार करने की आवश्यकता है। पूरी तरह से स्वंतंत्र तथा स्पष्ट चर्चा पंथक परंपराओं के अनुसार हुई, जिसमें बुनियादी स्तर के कार्यकर्ताओं ने लेागों के बीच पंथक भावनाओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।  सरदार झूंदा ने कहा कि सब-कमेटी पार्टी कैडर से प्राप्त सभी आवश्यक सुझावों को इकटठा करने के लिए पूरा प्रयास कर रही है, और  इसे पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल द्वारा गठित 16 मेंबरी कमेटी केा सौंप दिया जाएगा, जो पार्टी की हार पर विचार करेगी और साथ ही आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका भी सुझाएगी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SP ने एक-एक करके खोले राज -पंचकूला हत्याकांड: 7 शवों का निकला देहरादून से गहरा नाता

देहरादून : पंचकूला में एक परिवार के सात सदस्यों द्वारा कथित आत्महत्या के मामले पर, देहरादून के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रमोद कुमार ने कहा कि परिवार कुछ समय के लिए कौलगढ़ में किराए के...
पंजाब

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड : दसवीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित

मोहाली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने वीरवार को कक्षा दसवीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित किया। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक दसवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 25 अप्रैल...
article-image
पंजाब

MP Dr. Raj Kumar Chabbewal

Hoshiarpur/ 16 July/Daljeet Ajnoha :  Hoshiarpur Member of Parliament Dr. Raj Kumar Chabbewal today addressed a special public gathering in village Motian, announcing a war against drugs. The gathering saw participation from hundreds of...
article-image
पंजाब

बिस्त दोआब नहर में गाड़ी पलटने से युथ कांग्रेस के नेता की की मौत

गढ़शंकर, 2 फरवरी : गढ़शंकर से आदमपुर जाती बिस्त दोआब नहर में ऐमां जट्टां गांव के पास नहर में गाड़ी पलटने से एक युवक की मौत हो गई।  मृतक की पहचान  28 वर्षीय चतिंदर...
Translate »
error: Content is protected !!