कैथल में 14 किसान गिरफ्तार -हरियाणा में पराली जलाने पर बड़ा एक्शन

by

राष्ट्रीय राजधानी समेत हरियाणा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बीच कैथल जिले में अपने खेतों में पराली जलाने के लिए पिछले कुछ दिनों में 14 किसानों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में खासतौर से अक्टूबर और नवंबर में, कटाई के बाद के मौसम के दौरान प्रदूषण का स्तर बढ़ने के लिए अक्सर हरियाणा और पड़ोसी पंजाब में पराली जलाने को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

हरियाणा में कैथल जिले के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बीरभान ने फोन पर बताया, ”पिछले कुछ दिनों में पराली जलाने के लिए 14 किसानों को गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया क्योंकि यह अपराध जमानती है।” उन्होंने बताया कि पराली जलाने के लिए वायु (प्रदूषण रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम और कानून के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

पानीपत और यमुनानगर समेत कुछ अन्य जिलों में भी पराली जलाने के लिए हाल में प्राथमिकियां दर्ज की गयी हैं।  हरियाणा के मुख्य सचिव टी वी एस एन प्रसाद ने रविवार को उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जाए।

उच्चतम न्यायालय ने पराली जलाने के मामले में उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाने को लेकर हरियाणा और पंजाब सरकारों को बुधवार को फटकार लगायी थी। उसने दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों को 23 अक्टूबर को उसके समक्ष पेश होकर स्पष्टीकरण देने को

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

SHO 20 हजार रूपए रिश्वत लेने के आरोप में ड्राइवर सहित रंगेहाथ ग्रिफ्तार : SHO के घर की तलाशी के दौरान 60 हजार रुपये और किए बरामद

होशियारपुर/चंडीगढ़, 29 अगस्त: पंजाब विजिलेंस बयूरो ने आज थाना दसूहा के एसएचओ बलविंदर सिंह इंस्पेक्टर और उसके ड्राइवर एएसआई योगराज को 20 हजार रिश्वत लेते हुए ग्रिफ्तार कर लिया है। इएके दौरान विजिलेंस ने...
article-image
पंजाब

IAS-PCS अफसरों के तबादले : जिलों के DC बदले, विमल सेतिया को होम सेक्रेटरी, अभिनव त्रिखा को फाइनेंस सचिव लगाया

एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 20 से ज्यादा IAS-PCS अफसरों के तबादले किए हैं। अधिकारियों को नई नियुक्ति पर जल्द से जल्द...
article-image
पंजाब

चोरी के 5 मोटरसाइकिल बरामद, दो गिरफ्तार, मामला दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे विभिन्न स्थानों से चोरी किये 5 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। एएसआई सुखविंदर सिंह चौकी इंचार्ज सुमंदडा को मुखबिर ने बताया कि मनजीत सिंह...
article-image
पंजाब

पति की हत्या : पत्नी को हो गया था पति के बीमे के पैसों का लालच

अमृतसर : गत 5 मई को गांव बुलारा के वासी मनजीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह अपनी पत्नी के साथ घर से ब्यास दवाई लेने गया था कि इस दौरान तडक़सार मनजीत सिंह की लहूलुहान...
Translate »
error: Content is protected !!