कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है पंजाब: तिवारी

by
लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की
नवांशहर, 12 फरवरी: पूर्व केंद्रीय मंत्री और श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब विकास के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ रहा है। ऐसे में विकास की रफ्तार को जारी रखने के लिए लोगों को कांग्रेस पार्टी को वोट देनी चाहिए,  ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
यहां अलग-अलग चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार राज्य के सर्वपक्षीय विकास हेतु वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए फंडों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। वहीं पर, खेती कानूनों को लेकर उन्होंने केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली मोदी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि किसान 70 से अधिक दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा जोड़कर खड़ी है। इस दौरान उन्होंने लोगों से कांग्रेस के उम्मीदवारों को वोट डालने की अपील की।
इस अवसर पर अन्यों के अलावा, विधायक अंगद सिंह, चमन सिंह चेयरमैन मार्केट कमेटी, हरमेश कौर चेयरमैन जिला परिषद, पवन दीवान चेयरमैन पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड, कमलजीत कौर, संतोष रानी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

रोहित भदसाली।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश के कोटखाई इलाके में पत्नी की हत्या के आरोप में पति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पति नेपाली नागरिक है। पुलिस ने यह जानकारी दी।  पुलिस ने...
article-image
पंजाब

उन राज्यों के नाम, जहां चुनाव आ रहा-बिहार, बिहार बिहार और फिर असम का नाम आया : हरसिमरत कौर बादल

नई दिल्ली।  बजट 2025 में बिहार के लिए कई घोषणाएं होने पर और अन्य राज्यों का जिक्र न होने पर शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने सवाल उठाए हैं। हरसिमरत कौर ने...
article-image
पंजाब

पैसों से भरा पर्स लौटा कर नौजवान ने इमानदारी की मिसाल पेश की

गढ़शंकर। अड्डा झुंगियां के नजदीक ईटों के भट्टे के सामने सड़क पर पैसों से भरा पर एक नौजवान ने उसके मालिक को लौटा कर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। इस संबंध में जानकारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना, हमीरपुर, शिमला और मंडी में टनों के हिसाब से पाया गया यूरेनियम : सांसद सिकंदर कुमार के सवाल के जवाब में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी जानकारी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के चार जिलों ऊना, हमीरपुर, शिमला और मंडी में टनों के हिसाब से यूरेनियम पाया गया है। यह जानकारी राज्यसभा में सांसद सिकंदर कुमार के सवाल के जवाब...
Translate »
error: Content is protected !!