कैप्टन के मीडिया सलाहकार चहल पर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शिकंजा : विभिन्न व्यावसायिक संपत्तियों की जांच के लिए दबिश दी

by

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे भरतइंद्र सिंह चहल पर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शिकंजा कसते हुए सोमवार को उनकी विभिन्न व्यावसायिक संपत्तियों की जांच के लिए दबिश दी। पटियाला-सरहिंद रोड पर चहल के फाइव स्टार मैरिज पैलेस अलकाजार में विजिलेंस की टीम पहले पहुंची लेकिन वहां ताला लगा होने के कारण टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। इसके बाद विजिलेंस ने चहल के नाभा रोड स्थित बहुमंजिला शापिंग मॉल पर दबिश दी।
भरतइंद्र सिंह चहल पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने इमिग्रेशन अथॉरिटी को भी पत्र लिखकर चहल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने को कहा है, ताकि वह विदेश न भाग सकें। जानकारी के मुताबिक आठ दिसंबर से चहल का मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है और वह विजिलेंस की पहुंच में नहीं हैं। विजिलेंस की अगुवाई डीएसपी सतपाल शर्मा ने की।
विजिलेंस के मुताबिक रेड के दौरान चहल की ओर से बनाईं संपत्तियों की कीमत का मूल्यांकन किया गया। संपत्तियों संबंधी दस्तावेजों को खंगाला गया। साथ ही चहल की संपत्तियों की पैमाइश और विजिलेंस के पास मौजूद रिकॉर्ड का भी मिलान किया गया। विजिलेंस को शक है कि यह सब संपत्तियां गैरकानूनी ढंग से बनाई गई हैं।
चहल की कोठी पर भी विजिलेंस ने की रेड गुप्त रखी थी : पिछले दिनों चहल की पटियाला के तवक्कली मोड स्थित कोठी पर विजिलेंस की टीम ने रेड की थी लेकिन इस रेड संबंधी सारी जानकारी बेहद गुप्त रखी गई थी। उस समय चहल अपने घर पर नहीं मिले थे। जानकारी के मुताबिक इसके बाद चहल को विजिलेंस की तरफ से जांच में शामिल होने के लिए समन भी किया गया था। इससे पहले साल 2007 में भी चहल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्ज किया गया था। उस समय पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार थी। हालांकि बाद में 2016 में वह इस केस में बरी भी हो गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हॉकी खिलाड़ी सुमनदीप कौर ने भाखड़ा नहर में कूदकर दी जान

पटियाला: राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी सुमनदीप कौर ने कथित तौर पर अपने भाई और भाभी से झगड़े के बाद पंजाब के भाखड़ा नहर में कूदकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने सोमवार को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नाबालिग छात्रा को शराब पिलाकर दो युवकों ने सामूहिक किया दुष्कर्म : छात्रा को हरोली क्षेत्र के पास छोड़कर फरार

एएम नाथ । ऊना। बसोली गांव के तहत धार्मिकस्थल में 16 वर्ष की नाबालिग छात्रा को शराब पिलाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और आरोपी छात्रा को हरोली क्षेत्र के पास छोड़कर चले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिव महापुराण का शिव योगी आश्रम कोकोवाल मजारी में आयोजन 19 फरवरी से 26 फरवरी तक

गढ़शंकर l शिव योगी आश्रम कोकोवाल मजारी में हर वर्ष की तरह महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव महापुराण का आयोजन 19 फरवरी से 26 फरवरी तक प्रतिदिन सुवह 11 वजे से 2 वजे...
article-image
पंजाब

263 ग्राम नशीले पदार्थ सहित युवक गिरफ्तार 

गढ़शंकर, 10 अक्तूबर : जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल के निर्देश पर सरबजीत सिंह बाहिया एसपी व डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख नेतृत्व में नशों खिलाफ आरंभ की मुहिम तहत एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर...
Translate »
error: Content is protected !!