दीवाली का तोहफा दिया कैबिनेट मंत्री जिंपा ने वार्ड नंबर 27 को : दीप नगर में ट्यूबवैल किया जनता को समर्पित

by

25.50 लाख रुपए की लागत से बने ट्यूबवेल से इलाके में पीने के साफ पानी की समस्या का हुआ समाधान
होशियारपुर, 23 अक्टूबर:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज वार्ड नंबर 27 के लोगों को दीवाली का तोहफा देते हुए दीप नगर में पीने वाले पानी के  ट्यूबवैल को इलाका निवासियों को समर्पित किया। 25.50 लाख रुपए की लागत से बने इस ट्यूबवैल के उद्घाटन के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि होशियारपुर वासियों को पीने का साफ पानी उपलब्ध करवाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर उनके साथ मेयर श्री सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर श्रीमती प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ट्यूबवेल से इलाके के लोगों की लंबे समय से पीने वाले साफ पानी वाली बड़ी समस्या का समाधान हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां का बोर पिछले डेढ़ वर्ष से फेल था, इस लिए इलाके के लोगों की काफी लंबे समय से मांग थी कि यहां का ट्यूबवैल चलाया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों तक पीने का साफ पानी मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है और इसके लिए किसी भी तरह से फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान की सरकार का विजन है कि प्रदेश के हर घर नल व हर घर जल की सुविधा पहुंचे ताकि सभी को पीने का साफ पानी मिले। उन्होंने कहा कि जल सप्लाई विभाग लोगों तक साफ पीने वाला पानी पहुंचाने के लिए दिन-रात काम कर रहा है और जहां तुरंत काम करने की जरुरत है वहां बिना देरी काम किया जा रहा है। उन्होंने इस दौरान जल सप्लाई विभाग के अधिकारियों को मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया।
इस मौके पर एक्सियन जल सप्लाई विभाग श्री सिमरनजीत सिंह खांबा, कुलविंदर सिंह हुंदल, गंगा प्रसाद के अलावा मोहल्ला निवासी व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

समोसा 5 रुपये मध्य प्रदेश में, लेकिन जालंधर में समोसे की कीमत 10 रुपये तय : चुनाव कमीशन ने तय कीमतों मुताबिक

नई दिल्ली, 30  मार्च :  पंजाब के जालंधर में लोकसभा चुनाव में खड़े उम्मीदवार अपने प्रचार अभियान और जनसभाओं के दौरान लोगों को जलपान कराने के लिए एक कप चाय और एक समोसे के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाप की प्रेमिका पर 30 बार चाक़ू से हमला कर उतारा मौत के घाट :आरोपी का कहना मां की मौत का बदला लेने की बात ठानी थी

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 62 में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने महिला के रिश्तेदार और एक अन्य शख्स को अरेस्ट किया है।...
article-image
पंजाब

5.557 किलोग्राम हेरोइन और दो अवैध पिस्तौल बरामद, 4 ग्रिफ्तार

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे एक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर 3 मई को पुस्तक का विमोचन और कवि दरबार करेगी आयोजित

गढ़शंकर : दोआबा साहित्य सभा (पंजीकृत) गढ़शंकर की अप्रैल माह की बैठक सभा के अध्यक्ष डॉ. बिक्कर सिंह की अध्यक्षता में गांधी पार्क, गढ़शंकर स्थित सभा कार्यालय व पुस्तकालय में आयोजित की गई। बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!