कैबिनेट मंत्री ने आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना

by

होशियारपुर : 28 जनवरी:
पंजाब सरकार की ग्रामीण विकास की वचनबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने शनिवार विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा कर वहां के मौजूदा हालात की जानकारी हासिल की। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर पानी-बिजली, पब्लिक हैल्थ, खाद्य व आपूर्ति सहित अन्य समस्याओं को सुना और उनके समयबद्ध तरीके से हल का आश्वासन दिया। इस दौरान मेयर सुरिंदर कुमार भी उनके साथ थे।
गांव नंदन, नंगल शहीदां, सतियाल, किला बरुन, बजवाड़ा, सिंहपुर, डाडा, बिलासपुर गांवों के दौरे के दौरान लोगों की समस्याओं व मांगों को सुनते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज का दौरा लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा करना व उनकी मुख्य मांगों को सुनकर गांवों में लगने वाली विकास ग्रांट का अनुमान लगाना था ताकि जल्द ही गांवों में विकास कार्यों को शुरु किया जा सके। उन्होंने कहा कि गांव वासियों की मांग के अनुसार ही गांवों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने गांव वासियों की समस्याएं सुनते हुए अधिकतर मांगों का मौके पर निपटारा किया व अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी जारी किए। उन्होंने कहा कि हमारे देश में अधिकतर लोग गांवों में रहते हैं। ऐसे में देश व समाज का विकास गांवों की तरक्की के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि गांवों की तरक्की व मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है।
ब्रम शंकर जिंपा ने इस दौरान सरकारी स्कूल किला बरुन का भी दौरा किया और बच्चों के साथ समय व्यतीत किया। उन्होंने स्कूल के अध्यापक दीपक वशिष्ट से मिलकर स्कूल की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री ने गांव वासियों को पंजाब सरकार के विकास कार्यों व विकास योजनाओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, पीने के पानी सहित समस्त विभागों में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए योजनाएं बनाई जा रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास लगातार जारी रह सके।
—–

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

नकाबपोश लुटेरों द्वारा दिनदिहाड़े गुप्ता मनी चेंजर को लूटने की नाकाम कोशिश : दूकान में घुसे लुटेरे और मालिक पर तानी पिस्तौल , मनी चेंजर बिना डरे लुटेरों से भिड़े , घबरा कर भागने को मजबूर हुए लुटेरे

सैला खुर्द। 1 अगसत : जम्मू चंडीगढ़ हाईवे पर कस्बा सैला खुर्द में दोपहर करीब दो वजे तीन नकाबपोश लुटेरे गुप्ता मनी चेंजर की दुकान में लूटने के मकसद से घुसे तो मनी चेंजर...
article-image
पंजाब

अमेरिका से डिपोर्ट दो युवकों को पटियाला पुलिस ने किया गिरफ्तार…… जानिए क्या है मामला

अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए पटियाला के राजपुरा से दो युवकों को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि दोनों पर राजपुरा में 2023 में हत्या को लेकर एक FIR...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में ग्रीन दिवाली धूमधाम से मनाई

गढ़शंकर : दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल में ग्रीन दिवाली बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर गांवों में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा रैली निकालकर ग्रीन दिवाली मनाने के लिए लोगो को जागरूक किया...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान ने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के लिए 48.91 करोड़ रुपये किए जारी

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के लिए 48.91 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। सीएम ने ट्वीट किया-हम पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के लिए लगातार काम कर रहे...
Translate »
error: Content is protected !!