कैबिनेट मंत्री ने ‘मेरा शहर-मेरा अभिमान’ के अंतर्गत वार्ड नंबर 34 में सफाई जागरुकता अभियान चलाया

by

पंजाब सरकार हर क्षेत्र में लिख रही है विकास की नई ईबारत: ब्रम शंकर जिंपा
होशियारपुर :10 सितंबर:
कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हर क्षेत्र में विकास की नई ईबारत लिख रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक ईमानदार सरकार लोगों की भलाई के लिए कार्य कर रही है और जन हितैषी फैसले लेकर लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। वे आज वार्ड नंबर 34 में ‘मेरा शहर-मेरा अभिमान’ के अंतर्गत सफाई अभियान की शुरुआत के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, सहायक कमिश्नर संदीप तिवारी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ‘मेरा शहर-मेरा अभिमान’ अभियान का उद्देश्य शहर के हर वार्ड में वार्ड के पार्षद के साथ लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं हल करवाना है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाया जा रहा है ताकि शहर को साफ-सुथरा बनाया जा सके। इस दौरान उन्होंने वार्ड निवासियों को शहर का साफ सुथरा बनाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है।
इस अवसर पर पार्षद विजय अग्रवाल, मोहित सैनी, प्रदीप कुमार बिट्टू, अनमोल जैन, एक्सियन कुलदीप सिंह, अजय वर्मा, वरिंदर वैद, सुमेश सोनी व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

नाबालिगा के साथ कुकर्म करने के आरोप में मामला दर्ज

माहिलपुर – पुलिस ने नाबालिगा के साथ कुकर्म करने के आरोप में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। माहिलपुर पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की माँ ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय...
article-image
पंजाब

पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी… पेट दर्द का बनाया बहाना, मुलाजिमों के फूल गए हाथ-पांव

राजपुरा : पुलिस हिरासत से एक आरोपी फरार हो गया। थाना सिटी राजपुरा में हुई इस घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस हिरासत से भागने वाला आरोपी को पुलिस ने शराब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खड़गे का विदाई समय जल्द ही आ रहा : अब कौन होंगे कांग्रेस अध्यक्ष, राहुल पर पूर्ण विश्वास

नई दिल्ली: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद पर 2 साल पूरे कर लिए हैं। 26 अक्टूबर को खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद पर 2 साल पूरे किए। 82 वर्ष के खड़गे के बाद...
article-image
पंजाब

ACP, SHO सस्पेंड : जालंधर में वरदान अस्पताल फायरिंग मामले में लापरवाही के आरोप

जालंधर :  मोता सिंह नगर इलाके में स्थित वरदान IVF सेंटर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। बता दें कि मॉडल टाऊन के ACP परमिंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!