कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 6 के मोहल्ला कृष्णा नगर में 3 लाख 6 हजार रुपए की लागत से गली निर्माण के कार्य की शुरुआत करवाई

by
लोगों की हर बुनियादी जरूरतों को पूरा करेगी पंजाब सरकार: ब्रम शंकर ज़िम्पा
होशियारपुर :कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर ज़िम्पा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश की उन्नति के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों की हर बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। वे वार्ड नंबर 6 के मोहल्ला कृष्णा नगर की गली नंबर 6 में 3 लाख 6 हजार रुपए  की लागत से गली निर्माण के कार्य की शुरुआत के दौरान मोहल्ला निवासियों को संबोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में समग्र विकास और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए  वचनबद्ध है और राज्य की बेहतरी संबंधी निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि
शहरी  विकास को लेकर पंजाब सरकार की विशेष प्राथमिकताएं हैं, जिसे अमलीजामा पहनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों के लोगों को उनकी भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जा रही है और इस कार्य में फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
श्री ब्रम शंकर ज़िम्पा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि  विकास कार्यों के दौरान यह सुनिश्चित बनाया जाए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही व भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर वरिंदर शर्मा बिंदू, अर्जुन शर्मा, काका सहोता, विक्रम शर्मा के अलावा वार्ड के अन्य लोग भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जेल में किसी को डालने या धमकाने से आम आदमी पार्टी डरने वालों में नहीं : भाजपा का दूसरा नाम भ्रष्ट जनता पार्टी – डॉ. संदीप पाठक

लुधियाना : भाजपा का दूसरा नाम भ्रष्ट जनता पार्टी बताते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि जेल में किसी को डालने या धमकाने से आम आदमी पार्टी...
article-image
पंजाब

सीएम मान ने जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे को बताया सफल, बोले- निवेशकों के उत्साह से पंजाब बनेगा निवेश का केंद्र

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि हाल ही में जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे के दौरान निवेशकों का मिला भरपूर उत्साह प्रदेश की औद्योगिक प्रगति में नया मील...
article-image
पंजाब

वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 8 मार्च को/राज पाल रावल सीजेएम

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : सदस्य सचिव, पंजाब राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, एसएएस नगर, मोहाली के दिशा निर्देशों पर जिला स्तरीय और सब डिवीजन स्तरीय वर्ष 2025 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 8 मार्च 2025...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

104 भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा अमेरिकी विमान : 48 की उम्र 25 से कम, 12 नाबालिग, एक 4 साल का

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालते ही अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने की कार्रवाई तेज हो गई है। हजारों भारतीयों पर भी कार्रवाई हो रही है। अमेरिका ने 104 भारतीयों को वापस...
Translate »
error: Content is protected !!