कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने साइकलिस्ट बलराज सिंह को किया सम्मानित

by

होशियारपुर।  जी-2-जी दिल्ली रैंडनरनरज द्वारा वल्र्ड अल्ट्रा साईकलिंग एसोसिएशन द्वारा प्रमाणित इंडिया गेट दिल्ली से गेट वेय ऑफ इंडिया मुम्बंई तक 1460 किलोमीटर लंबी एपिक साइकिल राइड पूरी की। 6 दिन 5 रातों में 77 घंटे 10 मिनट साइकिल चलाकर पूरी की। उन्होंने बताया कि यह राइड करना उनका सपना था जो पूरा हुआ। यह राइड दिल्ली, हरियाना, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र होकर मुम्बंई पहुंची। चौहान 200, 300, 400, 600, 1000, 1400 किलोमीटर की काफी साइकलिंग राइड में भाग लेकर 7 बार सुपर रैंडनरनरज का खिताब हासिल किया। इसके अलावा 5 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी रेस एक्रोस अमेरिका के लिए क्वालीफाई भी क्वाईलीवाई किया है। इनकी साइकलिंग प्रति प्राप्तियां को देखते पिछले वर्ष 15 अगस्त को अजादी दिवस पर राणा केपी सिंह स्पीकर पंजाब विधानसभा ने जिला प्रशासन होशियारपुर द्वारा जारी प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया। चौहान 4 वर्ष में अब तक 75 हजार किलोमीटर से अधिक साइकिल चला चुके है। रक्तदान करना, पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व स्वच्छ भारत मिशन का संदेश देते रोजाना शहरों, कस्बों व गांवों में 50 से 100 किलोमीटर तक साइकिल चलाते हुए नौजवानों को तंदरुस्त रहने के लिए साइकलिंग करने को प्रेरित किया। साइकलिस्ट बलराज सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा का धन्यवाद करते हुए कहा कि अरोड़ा साहिब खेलों को उत्साहित करने के लिए हर समय प्रयासशील रहते हैं। जब भी वह कोई प्राप्ति करके आते उन्हें खुद टैलीफोन करके बधाई देते है व हौंसला बढ़ाते है। चौहान ने श्री अरोड़ा का होशियारपुर में साइकलिंग लेन बनाने के लिए भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर जतिंदर कुमार पुरी, साइकलिस्ट मुनीर नजर, गैवी सैनी, एडवोकेट राहुल पासी, जसप्रीत सिंह बब्बर, केशव, हरिओम आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Resolving Public Issues is My

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Nov.10 :  MLA Brahm Shankar Jimpa today held a special public hearing at the Tehsil office in Hoshiarpur to address complaints related to the Revenue Department. Mayor Surinder Kumar, SDM Gursimranjeet Kaur,...
article-image
पंजाब

एफसी दिल्ली ने टेकरो ऊना को 2-0 से एसबीबीएस खियाला ने एफए पालदी को 1-0 से तो एसजीजीएस माहिलपुर ने पनेल्टी किक में एमएलयू डीएवी फगवाड़ा को 6-5 से दी मात

माहिलपुर – प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा प्रिं हरभजन सिंह की याद में कराए जा रहे 59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के पांचवे दिन कालेज वर्ग के पहला मुकाबला श्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

8 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे : राजस्थान में कांग्रेस ने BJP से छीनी सीट, आप ने पंजाब में की जीत दर्ज

नई दिल्ली : देश के सात राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग सामने आ गए हैं. सबसे बड़ा उलटफेर राजस्थान में देखने को मिला, यहां कांग्रेस ने अंता (बारां)...
Translate »
error: Content is protected !!