कॉन्स्टेबल संग अश्लील वीडियो केस : डीएसपी के बर्खास्तगी के आदेश को रद्द , कोर्ट का जानिए आदेश

by
राजस्थान में महिला कॉन्स्टेबल और उसके बेटे के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद बर्खास्त किए गए डीएसपी हीरालाल सैनी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने हीरालाल सैनी के बर्खास्तगी आदेश को रद्द कर दिया है। राजस्थान हाईकोर्ट ने RPS हीरालाल सैनी के 1 अक्टूबर 2021 के बर्खास्तगी के आदेश को रद्द किया है।
                जस्टिस गणेशराम मीणा की अदालत ने हीरालाल सैनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिए हैं।राजस्थान हाईकोर्ट ने आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता को बिना सुनवाई का मौका दिए और बिना किसी इन्क्वायरी के ही सरकार ने बर्खास्त कर दिया। ऐसे में बर्खास्तगी आदेश को कानून सम्मत नहीं माना जा सकता हैं। ऐसे में सरकार के 1 अक्टूबर 2021 के बर्खास्तगी आदेश को रद्द किया जाता है। वहीं, याचिकाकर्ता को बकाया वेतन और समस्त परिलाभों सहित पुनः सेवा में लेने के आदेश दिए। हालांकि अदालत ने मामले में विभागीय जांच जारी रखने की स्वतंत्रता दी है।बता दें RPS हीरालाल सैनी ने बिना जांच सेवा से बर्खास्त करने पर कोर्ट में याचिका लगाकर चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी करने वाले वरिष्ठ वकील आरएन माथुर ने बताया कि हमने बिना जांच के सेवा से बर्खास्त करने के आदेश को चुनौती दी थी। हमने कोर्ट से कहा था कि सरकार ने बर्खास्तगी आदेश से पहले किसी तरह की जांच नहीं की। वहीं, बिना सुनवाई का मौका दिए ही बर्खास्त कर दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने कहा : डीजीपी व गृह सचिव हाजिर होकर दें जवाब – अपना कर्तव्य निभाने में पंजाब पुलिस नाकाम,

 चंडीगढ़  :   भगोड़ा करार दिए जा चुके वरिंदर पाल सिंह उर्फ वीपी सिंह उर्फ वीपी हांडा की एफआईआर दर्ज होने के चार साल बाद भी गिरफ्तारी न होने पर पंजाब पुलिस को नाकाम बताते...
article-image
पंजाब

अलीपुर हत्याकांड के दो आरोपी ग्रिफतार : मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंपा

गोली लगने से घायल युवक सिवल अस्पताल होशियारपुर में अभी भी उपचारधीन गढ़शंकर। गांव अलीपुर में कल रात एक दर्जन के करीब हमलावरों दुारा तेजधार हथियारों से काट कर युवक की हत्या करने और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी सरकार के बारह साल ऐतिहासिक उपलब्धि : खन्ना

विश्व में बज रहा भारत का डंका : खन्ना होशियारपुर, 11 जून :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि नरेंद्र मोदी बीते 12 लंबे सालों से, यानी 4400 दिनों से, निरंतर तीसरी...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त अवसर

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत लोगों द्वारा दिखाई जा रही भारी उत्साह...
Translate »
error: Content is protected !!