कॉलेज के विकास एवं विद्यार्थियों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श

by

सलूणी कॉलेज में पीटीए कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित

ग्राउंड को समतल कर क्रिकेट पिच बनाने का प्रस्ताव पारित

एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में अभिभावक–शिक्षक संघ (PTA) की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में महाविद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया और उन्हें सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार रहे। रिक्त अंग्रेज़ी अध्यापक पद भरने हेतु प्रस्ताव सचिव उच्च शिक्षा को भेजा जाएगा।
यदि विभाग द्वारा यह पद शीघ्र नहीं भरा जाता है तो सचिव शिक्षा से विशेष अनुमति लेकर अस्थायी व्यवस्था PTA के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया।
छात्राओं के लिए छात्रावास एवं इनडोर स्टेडियम निर्माण को लेकर पुनः माननीय सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज तथा श्री हर्ष महाजन से अनुरोध करने का निर्णय लिया गया।
महाविद्यालय की अतिरिक्त भूमि अर्जित (Acquisition) करने की प्रक्रिया आरंभ करने पर सहमति बनी।
आर्ट्स ब्लॉक के पीछे ग्राउंड को समतल कर वहां क्रिकेट पिच बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया, जिसे खण्ड विकास अधिकारी सलूणी के माध्यम से जिला खेल अधिकारी को भेजा जाएगा।
आर्ट्स ब्लॉक के अधूरे कार्य को लेकर यह मामला Superintending Engineer (SE), एच.पी.पी.डब्ल्यू.डी., डलहौज़ी के समक्ष उठाने का निर्णय लिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

21 सितम्बर से ज्वालाजी में हर प्रकार के हथियारों पर प्रतिबंध – 22 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होगे अश्विन नवरात्र मेले : एसडीएम डॉ संजीव शर्मा

राकेश शर्मा l. ज्वालामुखी /तलवाड़ा :  22 सितम्बर 2025 से 1 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले अश्विन नवरात्र मेलों के दृष्टिगत ज्वालाजी नगर पंचायत क्षेत्र में 21 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक...
हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िला के ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रमों की तिथियां पुनः निर्धारित

सोलन :   ज़िला में आयोजित होने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तिथियों को कुछ अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत पुनः निर्धारित किया गया है। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 76.57 करोड़ रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास किए :देहरा के बनखंडी में 400 करोड़ रुपये की लागत से जूलॉजिकल पार्क का निर्माण किया जाएगा – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शाहपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान 76 करोड़ 57 लाख रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहरी अपशिष्ट के प्रभावी प्रबन्धन के लिए प्रदेश में स्थापित होगा समर्पित पर्यावरण प्रकोष्ठ : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : शहरी क्षेत्रों में प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, हिमाचल प्रदेश सरकार ने शहरी विकास विभाग में एक समर्पित पर्यावरण प्रकोष्ठ गठित करने का निर्णय...
Translate »
error: Content is protected !!