कॉलेजों में नशे के खिलाफ बनाए एक सकारात्मक माहौल और कॉलेज में हर महीने बच्चों को पढ़ाए लाइफ स्किल – विश्व मोहन देव चौहान

by
ऊना, 16 दिसम्बर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान की अध्यक्षता में कॉलेज इंटरवेंशन के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ब्लॉक ऊना के तहत पड़ते कॉलेज व आईटीआई संस्थानों ने प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। एसडीएम ने कहा कि बैठक में चर्चा करने का मुख्य उद्देश्य कॉलेज में चल रहे नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत अवेयरनेस कार्यक्रम, रील चैलेंज, सेल्फी, स्पोर्ट्स इवेंट्स आदि को बढ़ावा देना है ताकि यूथ नशे की ओर न जाकर इन एक्टिविटीज की तरफ अपना ध्यान लगाएं।
इसके साथ ही एसडीएम ने बताया कि हमें छात्रों से नशे से हट कर उनसे लाइफ स्किल पर बात करना भी जरूरी है जिसमे छात्रों को बताया जाए की अपने गुस्से व भावनाओं को कैसे पर नियंत्रण किया जाए। इसके अलावा स्वस्थ्य चीजों की ओर छात्रों का ध्यान आकर्षित करें ताकि वह अपने जीवन में कभी नशे की ओर न जाएं ओर अपने अच्छे बुरे की पहचान कर पाएं। एसडीएम ने बताया कि छात्रों को अपने सही दोस्त चुनने का पता होना भी बेहद जरूरी है ताकि वे नकारात्मक पियर से हटकर साकारात्मक पियर चुनें।
इस बैठक में एसोशिएट प्रोफेसर एसवीएसडी कॉलेज भटोली, शिक्षा भारती ठम्क कॉलेज, वाइस प्रिंसिपल कन्या महाविद्यालय कोटला खूर्द, राजकीय प्रशिक्षण संस्थान ऊना, प्रिंसिपल न्यू एंजल आईटीआई पेखुबेला, प्रिंसिपल डिग्री कॉलेज ऊना, राजकीय प्रशिक्षण संस्थान वूमेन, शोभित आईटीआई चलोला व समाक्षी धीमान उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

रोड सेफ्टी थीम पर साँग कंपटीशन करवा रहा परिवहन विभाग विजेताओं को मिलेंगे कैश प्राइज : जनजागरण के लिए उपयोग में लाए जाएंगे गाने

धर्मशाला, 14 जुलाई। सड़क सुरक्षा को लेकर आम जनमानस में जागरुकता लाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा एक साँग कंपटीशन करवाया जा रहा है। आरटीओ धर्मशाला प्रदीप कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा में 2026 में टूटा रिकॉर्ड : 81,598 श्रद्धालुओं ने किए कैलाश के दर्शन

पिछले साल के मुकाबले साढ़े चार गुना बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या, 1 नवंबर तक शिवभक्तों ने पवित्र मणिमहेश झील में लगाई आस्था की डुबकी एएम नाथ। चंबा। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मणिमहेश...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बीबीएमबी एरियर पर पहले शपथ पत्र दें, फिर देंगे किशाऊ का पानीः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने बंजार में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल व मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट खोलने की घोषणा की एएम नाथ।  बंजार : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कसौली : नशे में धुत चार पर्यटकों ने छावनी परिषद के कर्मचारी को लात घूंसों और डंडों से पीटा

सोलन : कसौली में हरियाणा के शराब के नशे में धुत चार पर्यटकों ने छावनी परिषद के कर्मचारी को लात घूंसों और डंडों से पीटा। हरियाणा नंबर HR04J-9900 की गाड़ी छावनी परिषद के बैरियर...
Translate »
error: Content is protected !!